लालसोट। लालसोट थाना क्षेत्र में गंगापुर रोड स्थित नगरियावास गांव के समीप गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक गोवंश आ जाने से दो यात्री बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में चालक, परिचालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया।
लालसोट थाने के एएसआई रमेशचंद ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे की है। जयपुर से मध्यप्रदेश के ग्वालियर की ओर जा रही दो बसें नगरियावास गांव स्थित पीर बाबा के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान आगे चल रही बस के चालक ने सड़क पर अचानक गोवंश आ जाने के कारण बस पर ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस समय पर नहीं रुक सकी और आगे वाली बस से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाली बस के चालक, परिचालक तथा चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घायलों की पहचान जगन सिंह, कल्ला गिरी, सूरज, हरिओम, श्रीराम त्यागी और प्रदीप के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सूरज, प्रदीप, कल्ला गिरी एवं श्रीराम त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बसों को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर लालसोट में हरियाली का संकल्प, विभिन्न संस्थानों में हुए पौधारोपण एवं परिंडा कार्यक्रम
लालसोट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लालसोट क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में पौधारोपण, परिंडा स्थापना एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय, न्यायालय परिसर तथा राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
राजकीय अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स ब्लॉक लालसोट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडों में पानी भरकर जीव संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक ने ग्रीष्मावकाश में संचालित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का अवलोकन किया। शिविर में छात्राओं द्वारा तैयार की गई सिलाई एवं मेहंदी की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्होंने स्वयं भी मेहंदी लगवाई। नृत्य, चित्रकला, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पोकन एवं ब्यूटी पार्लर गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों की प्रशंसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला एवं भावना सैनी ने सिलाई प्रशिक्षिका शिवानी शर्मा का सम्मान किया।
राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में "एक पेड़ लोकतंत्र के नाम" थीम पर आधारित वृक्षारोपण किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार बैरवा ने पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों को समाज के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। डॉ. मोहनलाल खटीक ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण एवं निर्वाचन विभाग की डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी।
न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता पाठक ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतु चंदानी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया, जबकि बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।
राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पर्यावरण और लोकतंत्र समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विभिन्न संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया तथा अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया गया।
पानी की एक-एक बूंद बचाएं, हरियाली बढ़ाएं : विधायक रामविलास मीणा
वन शेड्यूल तलाई के पानी निकास हेतु नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा
लालसोट। वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को वन शेड्यूल तलाई पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जिसमें तलाई में जल प्रवाहित कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने जल बचाने और अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष समस्या रखते हुए बताया कि बरसात के दिनों में वन शेड्यूल तलाई के भर जाने पर अतिरिक्त पानी आसपास की ढाणियों में पहुंच जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर विधायक ने कहा कि तलाई की हाल ही में कराई गई खुदाई से इसकी जल भंडारण क्षमता में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक वर्षा जल का संरक्षण संभव होगा। साथ ही तलाई क्षेत्र में किए गए नलकूपों के माध्यम से भूजल स्तर में भी सुधार आएगा।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वन शेड्यूल तलाई से बिहारीपुरा तक पानी निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, अभियान जिला समन्वयक लोकेश शर्मा, जिला संयोजक रूपसिंह मीणा, निवर्तमान नगर सभापति पिंकी चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी भावना सैनी तथा नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयुक्त नवरत्न शर्मा ने अभियान की प्रगति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान ब्रजमोहन मीणा, विष्णु शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, विमलेश शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल बुर्जा, दीपक बोहरा, कार्यक्रम संयोजक विनोद कोरका, सहसंयोजक मुरारीलाल बोहरा, सोनू बिनोरी, शंभूलाल कुईवाला, भागचंद सैनी, अशोक खांडल, रामसिंह मीणा, हीरालाल बागड़ी, बलराम बैरवा, महेश शुक्ला, महेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
लालसोट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को लालसोट एसडीएम कार्यालय परिसर में अरावली धरोहर फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और पौधारोपणके प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
अरावली धरोहर फाउंडेशन के संयोजक डॉ. जयसिंह मीना की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लालसोट उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा एवं लालसोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। उपस्थित जनों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का दायित्व निभाना चाहिए।
कार्यक्रम में एडवोकेट पी.एस. लामड़ा, प्रकाश शर्मा निर्झरना, संजीव जोशी, रवि हाड़ा, अशोक चौधरी, नाथूलाल मीणा, रामबाबू शर्मा, तेजराम मीणा, प्रकाश डीडवाना, हेतराम, सूरज बिलखा एवं मोहित शर्मा सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
JSW MG अगस्त 2026 में लॉन्च करेगी 7 सीटों वाली ईवी और हाइब्रिड SUV, महिंद्रा से होगी सीधी टक्कर
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
शनि गोचर: मेष-मीन-कुंभ पर साढ़े साती और सिंह-धनु पर ढैया का प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
राशिफल 18 जुलाई: मेष को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सिंह राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा
ओम-बेल पत्र और मुकुट से सजे बाबा महाकाल, जयकारों के बीच किया गया भव्य शृंगार
सेहत और लुक्स पर चर्चा के बीच सलमान खान का स्वैग बरकरार, बोले-'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'
एक तय रूटीन कलाकारों के लिए जरूरी, महिमा मकवाना ने बताई इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : एक्स्ट्रा-टाइम में टोरेस का कमाल, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन
राशिफल: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य जानें सभी बारह राशियों का हाल
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा-'8 साल पहले उसने कहा था हां'
19 जुलाई का पंचांग: भगवान शिव और मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, विंबलडन में जमी बॉलीवुड-हॉलीवुड की जुगलबंदी
बस 3 दिन बाकी: जन नेता का दमदार नया पोस्टर आउट, एडवांस बुकिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स
गेम ऑन, स्टाइल ऑन! लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान जाह्नवी कपूर का पावरफुल फैशन स्टेटमेंट
BFSI प्रीमियर लीग 2026 का सफल समापन, पिंकसिटी रॉयल्स बने चैंपियन
नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'गंगाजल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद क्यों बॉलीवुड से दूर हुईं ग्रेसी सिंह
'धरना समाप्त करें प्रदर्शनकारी', CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान

बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए, तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की आलोचना की
राशिफल: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य जानें सभी बारह राशियों का हाल
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा-'8 साल पहले उसने कहा था हां'
सेहत और लुक्स पर चर्चा के बीच सलमान खान का स्वैग बरकरार, बोले-'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने OTT के बोल्ड कंटेंट पर रखी बेबाक राय, बोलीं-कोई संत नहीं है
नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'
हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी
सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 21/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope