लालसोट। सामाजिक जागरूकता एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से दी सांता किड्स स्कूल के विद्यार्थियों का स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन के विभिन्न विभागों का भ्रमण करवाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम एवं लॉकअप का भी अवलोकन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की समाज में भूमिका तथा “सेव वाटर, सेव ट्री” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सत्य प्रकाश स्वामी भी उपस्थित थे। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
भारतीय संस्कृति में जीव सेवा को पुण्य का कार्य: पहाड़िया
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में शुक्रवार को महाविद्यालय के स्काउट रोवर रेंजर्स द्वारा भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है। परिंडा अभियान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का संदेश देने के साथ समाज में दया, सह-अस्तित्व और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।
महाविद्यालय के रोवर लीडर राम भरोसी बैरवा ने बताया कि स्काउट्स एवं गाइड्स के मूल सिद्धांतों में सेवा, अनुशासन और प्रकृति प्रेम को विशेष महत्व दिया जाता है। स्काउट रोवर रेंजर्स समाज सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए भी निरंतर कार्य करते हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में स्थित पेड़ों पर परिंडे लगाकर नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. जे. के. बैरवा, डॉ. मोहन लाल खटीक, लोकेश कुमार मीना, स्काउट मास्टर बलराम मीना, जिला यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा सहित रोवर अभिषेक प्रजापत, हेमंत कुमार मेंहदवारिया, सुखराम बैरवा, आशीष कुमार बैरवा, पंकज कुमार महावर, आर्यन राज मीना, मनीष सैनी, रेंजर श्रुति सैनी और आरती सैनी उपस्थित थे।
लालसोट के पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भरी आंदोलन की हुंकार, मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन
लालसोट। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की हुंकार भरते हुए शुक्रवार को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपे। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा के माध्यम से मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव एवं विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।
संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव ने बताया कि पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, जिनमें पदनाम परिवर्तन, कार्य विभाजन, अंतर जिला स्थानांतरण, नॉशनल परिलाभ सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति शामिल हैं, को लेकर लंबे समय से शासन स्तर पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75 से अधिक भाजपा विधायकों एवं सांसदों की डिजायर के माध्यम से भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रदेश महामंत्री गिर्राज चौधरी ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन दिए गए थे तथा दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं करती, तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे और आवश्यकता पड़ने पर कार्य बहिष्कार जैसा कठोर कदम भी उठाया जाएगा।
जिला महामंत्री मंगल सिंह राडा ने कहा कि वर्तमान में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अधिकांश योजनाओं का संचालन मंत्रालयिक कर्मचारी जिम्मेदारीपूर्वक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
इस दौरान हरिराम मीणा, भगवान सहाय मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ पचवारा रामप्रसाद चक्रधारी, अशोक अमेरा, बाबूलाल गुर्जर, नीरज शर्मा, मीना सैनी, सुरेश कुमार बैरवा, कमलेश मीणा, राजेंद्र पाटुंदिया, मुकेश कुमार बैरवा, सीता शर्मा सहित जिलेभर से आए मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्काउट-गाइड की सेवा गतिविधि के तहत लगाए गए परिंडे, पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश
लालसोट। बढ़ती गर्मी और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय, लालसोट में स्काउट-गाइड की सेवा गतिविधि के तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम महाविद्यालय प्रशासन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं स्काउट-गाइड सदस्यों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर नियमित रूप से उनमें पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. मीणा ने कहा कि जीव मात्र की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी के अभाव से पक्षियों को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर बलराम मीणा एवं जिला यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी राम खिलाड़ी मीणा की उपस्थिति में स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर ने महाविद्यालय परिसर के छायादार वृक्षों पर जल पात्र लगाए और पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।
सेवा गतिविधि में रोवर अभिषेक प्रजापत, हेमंत कुमार मेहन्दवारिया, आशीष कुमार बैरवा, सुखराम महावर, पंकज कुमार महावर एवं मनीष सैनी ने विशेष उत्साह दिखाया। वहीं स्काउट आर्यन राज मीणा तथा रेंजर आरती सैनी एवं श्रुति सैनी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। गाइड कैप्टन शिवानी शर्मा ने छात्राओं को सेवा कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने अपने घरों एवं आसपास भी पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का संकल्प लिया।
स्काउट-गाइड स्थानीय संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा गतिविधियों के तहत आगामी दिनों में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'केस नंबर 2047' और विकसित भारत - सीएम योगी ने कानूनी अंदाज में रखा विकास का ब्लूप्रिंट

अमेरिकी कंपनी निल्सन भारत को बना रही अपना प्रमुख ग्लोबल इनोवेशन सेंटर - रिपोर्ट

राम मंदिर संचालन को लेकर सीईओ के सुझाव मान्य, बोले नृपेंद्र मिश्रा
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
देबीना बनर्जी ने मातृत्व पर कही दिल की बात, बोलीं-मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' फिर दक्षिण अफ्रीका में, डरबन और प्रिटोरिया में बिखरेगा जादू
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope