लालसोट | यूपीएचसी कुड़ी वाली ढाणी में आयोजित सेक्टर बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा ने एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित फॉलो-अप और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेफरल पर जोर दिया गया।
बैठक में नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, परिवार कल्याण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, घर-घर सर्वे और जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। डॉ. मीणा ने समय पर रिपोर्टिंग और फील्ड कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान एएनएम को मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें जांच की सही प्रक्रिया, रिपोर्टिंग और संदिग्ध मरीजों के प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित टीकाकरण सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में ब्लॉक आशा हेल्थ सुपरवाइजर आशीष त्रिवेदी सहित एएनएम एवं आशा सहयोगिनियां मौजूद थी।
मंडावरी स्कूल पहुंचीं सीबीईओ, बोलीं—नामांकन बढ़ाएं, शिक्षा की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान
लालसोट। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में नव पदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार और एसडीएमसी की ओर से उनका माला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शीला मीणा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और शिक्षकों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षक समर्पित होकर कार्य करें।
समारोह में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीनाक्षी गौतम, सुरेश चंद मीणा, राजकुमार मीणा, संगीता मीणा, मंजू गुप्ता, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा एसडीएमसी सदस्य राजमल सोनी मौजूद रहे।
सुरक्षित संस्थागत प्रसवक आह्वान, मातृ शिशु देखभाल और हाई रिस्क गर्भावस्था प्रबंधन की दी जानकारी
लालसोट। जिला अस्पताल लालसोट में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने अस्पताल में उपलब्ध 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं, हाई रिस्क गर्भावस्था के प्रबंधन, सुरक्षित संस्थागत प्रसव और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी साझा की गई।
पीएमओ ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराने, नियमित एएनसी जांच करवाने तथा केवल सरकारी या अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन आमजन के सुझावों और शिकायतों का गंभीरता से समाधान कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. सेहरा ने कहा कि "सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ मां एवं स्वस्थ शिशु हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
मंडावरी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
लालसोट। मंडावरी थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में दौसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम खान शिर्वानी (36), निवासी बौली (सवाई माधोपुर) तथा आदिल खान (25), निवासी बड़ा मोहल्ला, लालसोट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार इससे पहले मुख्य आरोपी अब्दुल वकील उर्फ रेहान, राहिल खान और नवाब खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पीड़िता और मुख्य आरोपी के फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में नदीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे।
जांच के दौरान सामने आया कि अकरम खान और आदिल खान ने मुख्य आरोपी का सहयोग किया था। पुलिस ने अकरम खान के मोबाइल से मुख्य आरोपी के साथ हुई व्हाट्सएप चैट और यात्रा से संबंधित टिकटों का डाटा जब्त किया है। वहीं आदिल खान से मुख्य आरोपी को उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन का बिल भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन में मंडावरी थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
बकरी और बैट्री चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
लालसोट। झापदा थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी व डम्पर की बैट्री चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को रायमलपुरा निवासी लल्लूराम मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। एक ही रात में रायमलपुरा और प्रेमपुरा गांवों से कई बकरियां, बकरे तथा एक डम्पर की दो बैटरियां चोरी हुई थीं। मामले की जांच के दौरान गठित टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा, सैंथल सहित विभिन्न क्षेत्रों में 7-8 बकरी चोरी तथा अलवर जिले के सदर अलवर व रामगढ़ थाना क्षेत्रों में 9-10 बकरी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस को पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है।
झापदा थाना प्रभारी सत्यनारायण के नेतृत्व में झापदा थाना, साइबर सेल और डीएसटी की संयुक्त टीम ने की।
नीट में अनिकेत सैनी का चयन, ऑल इंडिया रैंक 11405
लालसोट। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में लालसोट के अनिकेत सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। अनिकेत सैनी, कमलेश कुमार सैनी (एडवोकेट) के पुत्र हैं। उन्होंने 720 में से 596 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में चयन सुनिश्चित किया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 11,405 रही।
अनिकेत की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अनिकेत सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनिता सैनी, पिता कमलेश कुमार सैनी तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
ब्रिक्स समिट 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात,द्विपक्षीय बैठक शुरू

देश में फरवरी से राजमार्गों पर शुरू हो जाएंगे बैरियर-फ्री टोल : नितिन गडकरी

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope