• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट न्यूज : बिलोना कला में 2 करोड़ की लागत से अटल पथ का शिलान्यास, 20 लाख से लगेंगी दो हाई मास्ट लाइटें

Lalsot News: Foundation stone of Atal Path laid at Bilona Kala at a cost of Rs 2 crore - Dausa News in Hindi

लालसोट। क्षेत्र के बिलोना कला ग्राम में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सोमवार को करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अटल पथ का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामविलास मीणा रहे।

विधायक ने 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1300 मीटर लंबे अटल पथ का शिलान्यास किया। यह मार्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोना कला से प्रजापत मोहल्ला, लड्डू प्रजापत के मकान होते हुए कब्रिस्तान और पानी की टंकी तक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास मीणा ने घोषणा की कि 20 लाख रुपये की लागत से गांव में दो हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी और ग्रामीणों को रात के समय भी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस दौरान विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन तथा तालाब के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव विधायक के समक्ष रखे। इस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर रूप सिंह मीणा, राम सिंह कांकरिया, बलराम बैरवा, पंचायत प्रशासक वंदना सैनी, पंचायत प्रशासक कांजी मीणा, रामप्रसाद मीणा बगड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित फलदार पौधों को लगाया*

लालसोट। उपखंड के बगड़ी ग्राम स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार पौधों को लगाने का काम किया गया। मधुसूदन शर्मा ने बताया कि अवसर पर नींबू, लसाड़ा ,आम, कटहल, जामुन सहित विभिन्न तरह के फलदार पौधों को लगाया गया तकरीबन 1100 पौधे लगाए गए हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot News: Foundation stone of Atal Path laid at Bilona Kala at a cost of Rs 2 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, foundation, stone, atal path, bilona kala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved