लालसोट। झापदा थाना क्षेत्र के अजबपुरा गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्य अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। भोजन करने के कुछ ही समय बाद सभी को तेज उल्टी-दस्त शुरू हो गए और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में रात करीब 11 बजे सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमन (12), रिद्धि (3), उगनती (30), करिश्मा (25) और बीना (26) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं जगदीश मीणा (65) और बनवारी (30) का उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार ने बुधवार शाम घर पर बनी दाल, सब्जी और रोटी का भोजन किया था। भोजन करने के कुछ देर बाद सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना की सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दाल में कोई जहरीला कीड़ा गिर जाने से भोजन दूषित हो गया, जिसके कारण फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
शहरी सेवा शिविर बना जनसेवा का केंद्र, वार्ड 29 से 35 के फॉलोअप शिविर में 3 पट्टे जारी, 159 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
लालसोट। "शहरी सेवा शिविर अभियान-2026" के तहत नगर परिषद कार्यालय में वार्ड संख्या 29 से 35 के फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
शिविर के दौरान नगर परिषद ने स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के 3 पट्टे जारी किए। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त किए गए। शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 10 रोड लाइटों को दुरुस्त किया गया तथा नालों-नालियों की व्यापक सफाई कराई गई।
जलदाय विभाग ने 4 जल रिसाव (लीकेज) की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान की। वहीं आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 159 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया, जबकि 22 मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि शहरी सेवा शिविर अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना है।
पृथ्वी पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर चार जन सम्मानित
लालसोट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोडा ठेकला में गुरुवार को पृथ्वी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार प्रतिनिधियों का सार्वजनिक सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य राम बाबू ज्योति ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में सराहनीय योगदान देने पर स्काउट-गाइड कैप्टन शिक्षिका सुनीता कुमारी, लोकेश कुमार सैनी, पूजा कुमारी गुर्जर तथा कोमल प्रजापत को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे विद्यालय परिसर को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करें तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर मुकेश कुमार मीणा, शंभूलाल मीणा, टीकाराम मीणा, रामकेश सैनी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, सतवीर सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, केदार प्रसाद मीणा, पुखराज गुर्जर, मन्ना लाल मीणा, रमेश कुमार खड़कवाल सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने
मोड्रिक ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, नेशंस लीग में खेलेंगे
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
यूपीएससी जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

सत्य निकेतन हादसे पर सख्त दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, DU समेत 6 को नोटिस
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
जिंदगी से जुड़े विवादों की इतनी आदी हो चुकी हूं कि फर्क ही नहीं पड़ता : आम्रपाली दुबे
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 07/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope