DAP तय दर पर उपलब्ध कराने, अवैध टैगिंग रोकने और सोसायटियों में पर्याप्त खाद आवंटन की मांग
लालसोट। लालसोट विधानसभा क्षेत्र के किसानों की खाद संबंधी समस्याओं को लेकर शनिवार को उपखंड कार्यालय लालसोट में मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम के अवकाश पर होने के कारण किसानों ने तहसीलदार विनिता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ विस्तार से चर्चा भी की गई।
ज्ञापन में किसानों ने DAP खाद सरकारी निर्धारित दर 1350 रुपए प्रति बैग में उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का आरोप है कि कई स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसानों ने खाद के साथ दवाई या अन्य उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायत करते हुए अवैध टैगिंग पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। साथ ही खाद डीलरों एवं दुकानदारों की सूची सार्वजनिक करने की मांग रखी, ताकि किसानों को खाद उपलब्ध कराने वाले अधिकृत विक्रेताओं और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी मिल सके।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत स्तर की सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं DAP खाद का आवंटन करने की मांग भी की गई। किसानों का कहना है कि पंचायत स्तर पर पर्याप्त खाद उपलब्ध होने से वितरण व्यवस्था सुचारू होगी और किसानों को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इस दौरान किसानों ने कहा कि अन्नदाताओं के हक और अधिकारों से जुड़े मुद्दे पर वे आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से सोमवार तक खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि समय पर व्यवस्था नहीं हुई तो किसानों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर कमलेश लोटण, विमल गोठवाल, सुरेश सोन्नदा, अभिषेक चरावंडया, रामलाल लोटण, रमेश, हरसाय, बाबूलाल, विनोद फौजी, अजय मीणा, रिंकू मीणा, ललित मीणा, अंशुमान, हरिओम, धर्मभाई, हरिशंकर एवं मुकेश सहित कई किसान मौजूद रहे।
*लूट की वारदात का खुलासा, दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार*
*सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने* *आरोपियों तक पहुंच बनाई, 30 हजार रुपए का मोबाइल बरामद*
लालसोट । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अमराबाद रेस्ट एरिया में रात के समय मारपीट कर मोबाइल लूटने की वारदात का रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ओप्पो एफ-27 एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को परिवादी समीम खान अपने चचेरे भाई हारून को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने ताऊ ईसाक खान को लेने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित अमराबाद रेस्ट एरिया पहुंचा था। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में सवार अज्ञात आरोपियों ने परिवादी के साथ मारपीट की और जबरदस्ती उसका ओप्पो एफ-27 मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटना के संबंध में रामगढ़ पचवारा थाने में मुकदमा नंबर 116/2026, धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम कड़ी
घटना के बाद पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी सहायता तथा गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद 1 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में लूटा गया ओप्पो एफ-27 मोबाइल बरामद कर लिया।
*स्कूल शिक्षा परिवार लालसोट का कार्यक्रम आयोजित*
*प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, विधायक रामबिलास मीना विशिष्ट अतिथि*
लालसोट। स्कूल शिक्षा परिवार लालसोट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा परिवार राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लालसोट विधायक रामबिलास मीना विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि नगर परिषद सभापति कपिल पुरोहित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
स्कूल शिक्षा परिवार लालसोट के ब्लॉक अध्यक्ष एल.एन. भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में निजी विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी। इस दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
*स्नातक सेमेस्टर प्रथम के मिड टर्म टेस्ट 5 अक्टूबर से*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में स्नातक सेमेस्टर प्रथम के मिड टर्म टेस्ट 5 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि मिड टर्म टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर मिड टर्म टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के नियमानुसार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी का मिड टर्म टेस्ट में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे में विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर टेस्ट में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से परीक्षा देने के लिए कहा गया है।
*आचार संहिता लगने से पहले हुआ नवीन सड़कों का शिलान्यास*
*विधायक रामबिलास मीणा ने गांवों में पहुंचकर किए शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत*
लालसोट। पंचायत राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न नवीन सड़कों का शिलान्यास किया गया। लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताई।
विधायक मीणा ने खेमदास बाबा से अरण्या कलां तक, जगनेर रोड से नदी वालों की ढाणी होते हुए नेहड़ी-जसवंतपुरा, डाबर कलां स्कूल से कुआं वाली ढाणी तथा रामगढ़ रोड से कुम्हारों की ढाणी डाबर कलां तक बनने वाली सड़कों के शिलान्यास किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़कें गांवों के विकास की बुनियाद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क होने से आवागमन सुगम होगा और किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों सहित आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों और ढाणियों को मुख्य मार्गों से जोड़ना विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी मांगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रामबिलास मीणा का स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
*थोक सब्जी मंडी व्यापारियों ने सभापति कपिल पुरोहित का किया स्वागत*
*सभापति बोले—सभी वार्डों में समान रूप से होगा विकास, नहीं होगा राजनीतिक भेदभाव*
लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति कपिल पुरोहित का थोक सब्जी मंडी के व्यापारियों की ओर से स्वागत किया गया। व्यापारियों ने सभापति का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया और नगर के विकास को लेकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभापति कपिल पुरोहित ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में जिस कार्य की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
सभापति ने कहा कि शहर के विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर परिषद और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद श्याम सुंदर मिश्रा, शंभूलाल माली सहित थोक सब्जी मंडी के व्यापारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
3 अक्टूबर का पंचांग : पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:52 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
बाबा महाकाल का भांग, चंदन और भस्म से भव्य शृंगार; रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
पौड़ी गढ़वाल के सांगुड़ा में बसा है मां भुवनेश्वरी का सिद्धपीठ, जानिए मंदिर का इतिहास
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह
राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए किसे मिलेगा लाभ और बदलेगी किस्मत
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

राहुल गांधी से यूपी और पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर अंतरिम आदेश पारित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का 'भूतनी का' गाना रिलीज
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
ऋचा चड्ढा लेकर आईं नया ट्रैवल शो 'मुसाफिरी', दिखेगा मुंबई का अनदेखा इतिहास
दृश्यम की स्टारकास्ट के साथ धमाकेदार होगी कपिल शर्मा शो की वापसी, इस दिन आएगा पहला शो
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 05/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope