• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट समाचार : भारत विकास परिषद ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Lalsot News: Bharat Vikas Parishad honors meritorious students - Dausa News in Hindi

लालसोट। इन्दिरा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में भारत विकास परिषद शाखा लालसोट की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें करौली में आयोजित प्रांत स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता-2026 में स्थानीय विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजना त्यागी, लोकेन्द्र जैन, विष्णु अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार साहू, शिक्षिका संतोष साहू सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शाखा के सदस्यों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की तथा भविष्य में भी शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती अंजना त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के मूल आदर्शों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्कारवान बालक ही सशक्त राष्ट्र की पहचान होते हैं। आज बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करना देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने, अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनमें भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
*स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश*

लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ पाठशाला एवं स्वच्छता के लिए जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तिगत जीवन, महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुश्री गायत्री पांडिया ने स्वच्छ पाठशाला के तहत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने श्रमदान कर की सफाई
व्याख्यान के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका का रहा।
*भीम का ऊंचा डोब में महिला मतदाता संवाद, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर*

*महिलाओं ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारों के साथ निकाली जागरूकता रैली*
लालसोट। पंचायत आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और महिला मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत भीम का ऊंचा डोब में महिला मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
स्वीप कोऑर्डिनेटर एवं सहायक सचिव महेंद्र साहू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी प्रलोभन, भय या दबाव के निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। स्वीप टीम के सदस्य दिनेश शर्मा ने भी महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में पीईईओ प्रदीप शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। मनोहर बैरवा, क्षेत्रीय समन्वयक, तथा क्लस्टर मैनेजर रेखा खंडेलवाल ने महिलाओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए चुनाव में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश
संवाद कार्यक्रम के बाद ग्रामीण महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संदेश दिया गया।
*खेल-खेल में बच्चों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीका*
*खोहरापाड़ा स्कूल में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट सम्मानित*
लालसोट। खोहरापाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सुमन-के गतिविधि के तहत विश्व हाथ धुलाई दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेल-खेल में स्वच्छता का महत्व समझाते हुए हाथ धोने की सही और वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नियमित रूप से साबुन से हाथ धोकर बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक लीडर ट्रेनर श्रीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को हाथ धोने के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराया। उन्होंने सीधा, उल्टा, मुट्ठी, अंगुलियां, नाखून और कलाई को अच्छी तरह साफ करने की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि हाथों की नियमित सफाई से कई संक्रमणों और बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। बच्चों को स्वच्छता की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट सम्मानित
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीओ) अमित बड़ाया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हाथ धुलाई का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट सरदार सिंह गुर्जर, मानसिंह मिरोठा और आर्यन नकवाल को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot News: Bharat Vikas Parishad honors meritorious students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, bharat vikas parishad, meritorious students, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved