लालसोट। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने क्षेत्र, किसानों और आमजन की समस्याओं के प्रति सरोकार रखना समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। लालसोट में जन्मे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ब्रजमोहन मीणा ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाकर इसी भावना का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को समसामयिक विषयों एवं प्रदेश के विकास पर संवाद के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान ब्रजमोहन मीणा ने लालसोट तहसील में स्थित मोरेल बांध में जयपुर से आ रहे रसायनयुक्त प्रदूषित पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
83 गांवों की 25 हजार बीघा भूमि की जीवनरेखा है मोरेल बांध ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि मोरेल बांध से 83 गांवों की करीब 25 हजार बीघा भूमि में सिंचाई होती है। इसे यूं कहा जाए कि दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों की लाखों आबादी की आजीविका और कृषि व्यवस्था की लाइफलाइन मोरेल बांध बना हुआ है, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
लेकिन पिछले करीब दो वर्षों से लगातार प्रदूषित पानी की आवक के कारण बांध के पानी की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। क्षेत्र के किसानों के अनुसार पानी पीने योग्य तो दूर, खेती की सिंचाई के लिए भी उपयोगी नहीं रह गया है। सिंचाई के दौरान प्रदूषित पानी पैरों में लगने से खुजली जैसी समस्या होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
रसायनयुक्त पानी का असर केवल किसानों और कृषि पर ही नहीं, बल्कि बांध के जीव-जंतुओं एवं जलीय पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। ऐसे में मोरेल बांध को प्रदूषण से बचाना क्षेत्र के किसानों, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
मुख्यमंत्री के समक्ष रखा स्थायी समाधान का सुझाव
ब्रजमोहन मीणा ने मुख्यमंत्री को समस्या की गंभीरता से अवगत कराते हुए मांग की कि जयपुर की ओर से आने वाले औद्योगिक एवं रसायनयुक्त प्रदूषित पानी को फिल्टर कर के मोरेल बांध में भेजा जाए। उन्होंने ऐसी स्थायी व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया, जिससे बांध में पहुंचने वाले पानी की जांच, ट्रीटमेंट एवं फिल्ट्रेशन सुनिश्चित हो और शुद्ध पानी ही बांध में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका जिस जलस्रोत पर निर्भर है, उसे प्रदूषण से बचाना केवल स्थानीय समस्या नहीं बल्कि व्यापक जनहित का विषय है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मोरेल बांध में प्रदूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पद से सेवानिवृत्ति, सरोकारों से नहीं
ब्रजमोहन मीणा की यह पहल इसलिए भी उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अपने क्षेत्र के किसानों से जुड़ाव कायम है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कोई व्यक्तिगत मांग रखने के बजाय हजारों किसानों, 83 गांवों और लाखों लोगों से जुड़े जल एवं पर्यावरण के मुद्दे को प्राथमिकता दी।
उनकी यह पहल संदेश देती है कि सरकारी पद से व्यक्ति सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन समाज और अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी से नहीं। मोरेल बांध को प्रदूषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई गई यह आवाज किसानों और आने वाली पीढ़ियों के हित में है।
*लालसोट जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित*
लालसोट। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 52 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान कर किया। ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।
शिविर में डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह एवं राजेश सहित चिकित्सा व नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को प्रेरित किया। जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के साथ पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया।
कार्यग्रहण से पहले रक्तदान कर पेश की मिसाल
शिविर की खास बात यह रही कि एक युवक लालसोट जिला चिकित्सालय में नौकरी ज्वाइन करने के लिए पहुंचा था। कार्यग्रहण से पहले उसने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उसके इस कदम ने अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर के समापन पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया। अस्पताल प्रशासन ने सभी 52 रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए आमजन से जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
*महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में बैठक, महिला सुरक्षा पर हुआ मंथन*
लालसोट। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना लालसोट में बेजुबान आवाज वेलफेयर फाउंडेशन, जयपुर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों, विधिक परामर्श तथा जरूरतमंद महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में संस्था की ओर से एडवोकेट लखन सिंह शेखावत (उपाध्यक्ष), दीपिका कंवर (महासचिव), बादल सिंह, इंदरजीत सिंह (सदस्य), एडवोकेट रजनी गुप्ता (विधिक सलाहकार) एवं काउंसलर सुषमा चौधरी मौजूद रहीं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई अमर सिंह, एएसआई रामफूल सैनी, हेड कांस्टेबल निहाल सिंह एवं हेड कांस्टेबल रामवतार सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
बैठक में महिला सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े मामलों में पुलिस प्रशासन और संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को उचित कानूनी मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध कराने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर प्रभावी प्रयास करने पर विचार-विमर्श हुआ।
संस्था पदाधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ ने महिला सुरक्षा और सहायता के क्षेत्र में निरंतर सहयोग बनाए रखने तथा प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की आगामी गतिविधियों और केंद्र के सुचारू संचालन को लेकर भी चर्चा की गई।
*अवैध चेजा पत्थर से भरा बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार*
लालसोट। अवैध खनन एवं खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मण्डावरी थाना पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध चेजा पत्थर से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अवैध रूप से बजरी का परिवहन करने के मामले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है तथा चालक दिलकुश को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मण्डावरी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बिनौरी मोड़ की ओर से आ रहे लाल रंग के बिना नंबर के मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर को टोड़ाठेकला मोड़ पर रुकवाकर जांच की। ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध चेजा पत्थर भरा मिला।
चालक रामकेश मीना के पास पत्थर परिवहन का रवन्ना नहीं मिलने पर पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अवैध चेजा पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। मामले में वन विभाग की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 140/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी चालक रामकेश मीना पुत्र पूननीराम मीना (42), निवासी बिनौरी, थाना मण्डावरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 303(2) तथा राजस्थान वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*शिक्षा के क्षेत्र में धीरज शर्मा फाउंडेशन की सराहनीय पहल, नन्हे-मुन्नों को बांटी 100 मैजिक स्लेट*
लालसोट। शिक्षा के क्षेत्र में धीरज शर्मा फाउंडेशन रामगढ़ पचवारा की ओर से पिछले करीब 10 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में एक बार फिर सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन की ओर से नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं को 100 मैजिक स्लेट वितरित की गईं। मैजिक स्लेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सी, स्कूली बैग, नोटबुक, स्लेट सहित विभिन्न शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनुभाग-1, रामगढ़ पचवारा के महावर मोहल्ला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटवारी की कोठी, शंकराय बालाजी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मैजिक स्लेट वितरित की गईं।
इस अवसर पर बच्चों में मैजिक स्लेट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्लेट मिलने पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में धीरज शर्मा फाउंडेशन के संयोजक अजय शर्मा उर्फ टीकम जी शर्मा, मुकेश रामगढ़, पवन द्विवेदी, गणेश गुप्ता एवं विनोद गौत्तम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*एक अनोखी पहल ऐसी भी... प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ माताओं ने किया हवाई सफर*
लालसोट। सरकारी विद्यालय में नवाचार के जरिए विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने की अनूठी पहल सामने आई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हेमल्यावाला के इतिहास विषय के व्याख्याता गिर्राज हमीरपुरा पिछले पांच वर्षों से 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वयं के खर्च पर हवाई यात्रा का तोहफा दे रहे हैं। इस बार उन्होंने विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं को भी हवाई सफर कराया।
इस पहल के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनन्या मीणा, नेहा लोटन एवं निरमा लोटन ने अपनी माताओं के साथ जयपुर से उदयपुर तक हवाई यात्रा की। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के लिए खेती-बाड़ी और घरेलू जिम्मेदारियों से निकलकर पहली बार हवाई यात्रा करना रोमांचकारी और आनंददायक अनुभव रहा।
उदयपुर यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने सिटी पैलेस, महाराणा प्रताप म्यूजियम, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ पैलेस एवं बागोर की हवेली का भ्रमण किया। वहीं फतेहसागर झील में नाव की सवारी का भी आनंद लिया।
शिक्षा के साथ समाजसेवा में भी मिसाल
व्याख्याता गिर्राज हमीरपुरा केवल शैक्षणिक नवाचार तक सीमित नहीं हैं। वे प्रतिवर्ष स्वयं के स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर विद्यार्थियों के हित में विभिन्न कार्य करते हैं। इसके साथ ही समाजसेवा, वृक्षारोपण तथा पशु-पक्षियों की सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहते हुए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी यह पहल शिक्षा जगत के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल बैरवा ने शिक्षक गिर्राज हमीरपुरा के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया। यात्रा के दौरान प्रधानाचार्य रामावतार मीणा, वरिष्ठ अध्यापक देवनारायण शर्मा, राधाकिशन बैरवा एवं छगनलाल मीणा भी उपस्थित रहे।
*राजेश पायलट कॉलेज में तिरंगा यात्रा, 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के उत्साह से सराबोर यात्रा में महाविद्यालय के प्रोफेसर्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने तिरंगा फहराकर किया। तिरंगा यात्रा का निर्देशन प्रो. बी.एल. मीणा, एच.पी. मीणा, प्रिया भारती एवं रेणु मीणा ने किया।
प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध, वाद-विवाद एवं स्वतंत्रता दिवस विषयक क्विज सहित कई बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। आगामी दिनों में देशभक्ति गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम भी होंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों श्री गिर्राज प्रसाद मीणा, डॉ. नेहा राघव एवं सुश्री छाया गुर्जर की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*लालसोट से रोवर-रेंजर दल रवाना, राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग*
लालसोट। भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ लालसोट के रोवर-रेंजर दल को बुधवार को जिला मुख्यालय दौसा के लिए रवाना किया गया। दल को स्काउट कमिश्नर रत्तीराम मीणा, गाइड कमिश्नर चेतना बंशीवाल एवं स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दल में राजेश पायलेट पीजी कॉलेज लालसोट, राजकीय कन्या महाविद्यालय लालसोट, मॉडल स्कूल डिडवाना, अपेल एकेडमी स्कूल लालसोट तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा के स्काउट-गाइड शामिल हैं।
रोवर-रेंजर दल जिला मुख्यालय दौसा पर आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य पुरस्कार के लिए तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला यूथ समिति अध्यक्ष हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष शिवानी सैनी, रिपुसुदन गौतम, केके जैमिनी एवं वीणा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने दल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
सत्य निकेतन हादसाः हॉस्टल वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, डीयू और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

पंजाब में नशे को लेकर सियासी घमासान, केजरीवाल और सिसोदिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, गंगा समेत कई नदियां अब भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope