• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में फंसे राजस्थानियों के लिए भोजन व्यवस्था

Lalsot. Food arrangements for Rajasthanis stranded in Nepal - Dausa News in Hindi

लालसोट। नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के आसपास हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के चलते कई श्रद्धालु और पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या राजस्थान से गए नागरिकों की भी है। हालात को देखते हुए उनके लिए विशेष भोजन व्यवस्था की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय समर सत्ता मंच के बोर्ड सलाहकार डॉ. विनोद शास्त्री कोकरिया ने बताया कि काठमांडू के आनंद पशुपतिनाथ होटल में राजस्थान से आए यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन की सुविधा शुरू की गई है। यह व्यवस्था आगामी दो दिन तक चलेगी। सुबह और शाम दोनों समय यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें दाल, चावल और चपाती शामिल हैं। डॉ. शास्त्री ने बताया कि यह सेवा संगठन के सक्रिय सदस्यों और स्थानीय सहयोगियों के प्रयास से शुरू की गई है, ताकि कठिनाई के समय राजस्थानियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा मानवीय दृष्टिकोण से ऐसी परिस्थितियों में मदद के लिए तत्पर रहता है।
उन्होंने यह भी कामना की कि नेपाल की मौजूदा स्थिति जल्द सामान्य हो और वहां चल रहे आंदोलन में युवाओं की जायज़ मांगें पूरी हों। साथ ही उन्होंने राजस्थान से गए नागरिकों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर संगठन से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot. Food arrangements for Rajasthanis stranded in Nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, food arrangements, rajasthanis, stranded, nepal, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved