गुरु देंगे दीक्षा, शिष्यों के कानों में फूंकेंगे गुरु मंत्र
लालसोट। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व लालसोट क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और गुरु-भक्ति के उल्लास के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र के प्रमुख मठों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। गुरु अपने शिष्यों को गुरु मंत्र देकर आध्यात्मिक जीवन की दिशा प्रदान करेंगे, वहीं शिष्य गुरु चरणों में श्रीफल, पुष्प, वस्त्र एवं दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आश्रमों में दिनभर गुरु पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन, हवन, प्रवचन और विशाल भंडारों का आयोजन होगा।
हिंदू परंपरा में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं तथा उसे सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निर्झरना स्थित काली डूंगरी बालाजी धाम में संत अवधेश दास महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संत अवधेश दास महाराज अपने शिष्यों को गुरु मंत्र प्रदान करेंगे। वर्ष 2004 में आश्रम की गद्दी संभालने वाले संत अवधेश दास महाराज ने कठोर साधना के उपरांत राम जानकी धाम की स्थापना कर क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक पहचान दिलाई। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित यह मंदिर पूर्वी राजस्थान के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। आश्रम परिसर में हनुमानजी के नवीन मंदिर का निर्माण भी जारी है।
रामगढ़ पचवारा स्थित नले वाले हनुमानजी धाम में संत रामदास महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। यहां गुरु दीक्षा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। संत रामदास महाराज गौसेवा, सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लंबे समय से समाज को प्रेरित करते रहे हैं।
बिनोरी लेटे बालाजी धाम स्थित पर्णकुटी आश्रम में अयोध्या की छोटी छावनी से जुड़े संत मदन मोहन दास महाराज शिष्यों को गुरु मंत्र प्रदान करेंगे। उनके सान्निध्य में गुरु पूजन, सत्संग और धार्मिक प्रवचन होंगे। संत मदन मोहन दास महाराज ने क्षेत्र में गौसेवा, धर्म प्रचार और रामकथा के माध्यम से जनजागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से जगद्गुरु रामभद्राचार्य, महंत नृत्य गोपाल दास तथा अन्य प्रतिष्ठित संतों का भी समय-समय पर लालसोट आगमन हो चुका है। बिनोरी बालाजी मोड़ स्थित आश्रम में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहेगी।
गुरु पूर्णिमा पर 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित, गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश
लालसोट। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड लालसोट द्वारा भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित 'गुरु वंदन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकारिणी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सहकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दौसा बसराम माली ने गुरु के महत्व, ईश्वरीय ज्ञान और प्राचीन गुरुकुल परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण कर राष्ट्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके प्रयासों से भारत पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर हो सकता है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों में अपने दायित्व के प्रति गर्व, समर्पण और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्य अतिथि शीला मीना, सीबीईओ, लालसोट ने कहा कि गुरु वह शक्ति है जो व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाकर जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।
विशिष्ट अतिथि मदन पारीक ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पर्यावरण प्रकोष्ठ सदस्य परीक्षित शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, अमित बड़ाया (एसीबीईओ), आलोक भारद्वाज, मुकेश मीना, अविनाश शर्मा, वीर सिंह मीना, रमेश मीना, सुनील गुप्ता, बदराम मीना, कृष्ण कुमार जैमिनी, गोपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, विरेन्द्र जैन, दिनेश सैनी, सुनील सूरतपुरा, राधामोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, पवन गुप्ता, रामचन्द्र साहु सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जांगिड़ ने किया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का लालसोट में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
लालसोट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का मंगलवार को गंगापुर से दिल्ली जाते समय लालसोट आगमन पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एडवोकेट विश्वास शर्मा कुईवाला के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष का साफा पहनाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, दौलतपुरा मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा, दीपक बोहरा, एडवोकेट सी.पी. बीनोरी, शेर सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण, संगठन को सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कमल प्रसाद
लालसोट। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा), राजस्थान की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। विद्यार्थियों ने आचार्यों का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि संस्कृत भारती राजस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री कमल प्रसाद ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और विवेक का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध श्रद्धा, विश्वास तथा समर्पण पर आधारित है। मुख्य वक्ता हिंदी विभागाध्यक्ष हनुमान प्रसाद मीना ने महर्षि वेदव्यास की परंपरा और भारतीय साहित्य में गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।
महासंघ के इकाई सचिव डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जय प्रकाश, विमल कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रामगढ़ क्षेत्र में आदिवासी महाकुंभ की गूंज, गांव-गांव बांटे गए पीले चावल
लालसोट। मीणा हाईकोर्ट नागल में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में रामगढ़ क्षेत्र में युवा नेता मुकेश मीणा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव समाजबंधुओं को पीले चावल बांटकर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत चांदावास, स्वरूपपुरा, सिसोदिया सहित आसपास के कई गांवों में पंच-पटेलों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाओं से संपर्क किया गया। इस दौरान सभी से 9 अगस्त को परिवार सहित मीणा हाईकोर्ट नागल पहुंचकर विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया गया।
मुकेश मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा यह महाकुंभ उसी एकजुटता का भव्य प्रदर्शन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक समाजबंधुओं से आयोजन में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
अभियान के दौरान समाज के लोगों में महोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में नागल पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
महारानी माधवी जन्मोत्सव पखवाड़े में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की अध्ययन सामग्री, किया पौधारोपण
लालसोट। महारानी माता माधवी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित माता माधवी जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत लालसोट में विभिन्न सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सम्मेलन की महिलाओं ने महारानी माधवी के आदर्शों और संस्कारों से प्रेरणा लेते हुए स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन एवं खाद्य सामग्री सहित आवश्यक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं।
इसके साथ ही स्कूल परिसरों, विश्वकर्मा उद्यान एवं बाल उद्यान सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। महिलाओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की उपाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने बताया कि जन्मोत्सव पखवाड़े का उद्देश्य सेवा, शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भावना को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं।
कार्यक्रम में लालसोट महिला अध्यक्ष बबली एरेन, सुधा अग्रवाल, बीना मंगल, गायत्री जैन, अंजू अग्रवाल, शिव कुमारी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सखी अग्रवाल, संजना अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और कारोबार में मिलेंगे लाभ के अवसर
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म 'हैवान' की क्लिप, असरानी को याद कर बोले-आप जैसा कोई नहीं
हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

भारत-ईयू एफटीए को सभी 27 सदस्य देशों का समर्थन, जल्द लागू करने पर सहमति: पीयूष गोयल

पंजाब में 20 लाख करोड़ का फर्जी बिलिंग घोटालाः World MSME Forum ने PM से मांगी CBI जांच
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
'आवारापन 2' में इमरान और दिशा की आवाज के पीछे है इस शख्स का हाथ
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope