• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट की बेटी सौम्या पारासर इसरो कार्यक्रम में सम्मानित

Lalsot daughter, Soumya Parasar, honored at ISRO event - Dausa News in Hindi

लालसोट। लालसोट की बेटी सौम्या पारासर को इसरो से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर जोधपुर में आयोजित एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। 9 से 13 फरवरी तक आयोजित यह प्रशिक्षण इसरो के आपदा प्रबंधन सहायता क्षमता निर्माण (डीएमएस-सीबी) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रायोजित था। प्रशिक्षण का विषय ‘अतिविषम मौसमी घटनाएं: भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आपदा प्रबंधन सहायता के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग’ रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सुदूर संवेदन तकनीक, उपग्रह चित्रों के विश्लेषण, मौसम पूर्वानुमान तथा बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में अंतरिक्ष तकनीक की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सौम्या पारासर को सम्मानित किए जाने से लालसोट क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot daughter, Soumya Parasar, honored at ISRO event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot daughter, soumya, parasar, honored, isro, event, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved