• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट: एसआईआर अभियान में बीएलओ डोर-टू-डोर; 25% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

Lalsot: BLOs go door-to-door in the SIR campaign; counting forms reach of voters - Dausa News in Hindi

4 दिसंबर तक चलेगा अभियान, मतदाता सूची का होगा शुद्धिकरण एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी भी पहुंचे घर-घर लालसोट। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। अब तक लगभग 25 प्रतिशत मतदाताओं को ये प्रपत्र सौंपे जा चुके हैं। अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी और सुपरवाइजर स्वयं फील्ड में उतरकर घर-घर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा ने जाम क्षेत्र में मतदाताओं के घरों का दौरा कर प्रपत्र वितरण, सत्यापन और जागरूकता की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसके दौरान मतदाता सूची में नामों का सत्यापन, सुधार तथा शुद्धिकरण का काम किया जाएगा।
✅ महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष जोर
अभियान में महिला मतदाताओं की मैपिंग भी तेज गति से की जा रही है।सहायक निर्वाचन अधिकारी लालसोट, राहुवास-निर्झरना क्षेत्र तथा रामगढ़ पचवारा एसडीएम प्रतिदिन 5-5 बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनकी फील्ड रिपोर्ट नियमित रूप से जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है।
✅ 2002 और 2025 की सूची का मिलान
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विजेंद्र मीणा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे।इसके लिए 2025 की मतदाता सूची का 2002 की सूची से मिलान किया जा रहा है।
2002 की सूची में जिनका नाम है, उन्हें दस्तावेज जमा नहीं कराने होंगे।
जिनका नाम उस सूची में नहीं है, उनसे आवश्यक दस्तावेज लेकर सत्यापन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ विभागीय दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सतर्कता से कार्य कर रहे हैं।
✅ मतदाताओं को क्या करना है? (SIR 2026 मार्गदर्शन – रमेश चंद्र शर्मा)1️⃣ फोटो तैयार रखें
घर के हर मतदाता की दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो तैयार रखें।
2️⃣ BLO द्वारा दिया गया फॉर्म भरें
बीएलओ के दिए गणना प्रपत्र को भरें।
संबंधित मतदाता की फोटो चिपकाएँ।
हस्ताक्षर/अंगूठा निशान लगाएँ।
फॉर्म वापस बीएलओ को जमा करें।
3️⃣ 2002 सूची से मिलान करें
जिन लोगों का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, वे—
पिता/माता/दादा-दादी/नाना-नानी में से किसी एक का नाम
उनका EPIC या 2002 सूची में स्थानबीएलओ को दिखाएँ।
4️⃣ नई महिलाओं/बहुओं का नाम जोड़ें
परिवार में नई महिला या बहू जिनका नाम 2002 की सूची में नहीं है—
कसं. 3 (Form-3) के अनुसार जानकारी दें।
5️⃣ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC)
आवश्यकता होने पर कसं. 3 से संबंधित जानकारी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot: BLOs go door-to-door in the SIR campaign; counting forms reach of voters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, blos, sir campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved