• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, 12 दिसंबर को होगा मतदान

Lalsot Bar Association Elections: Four contenders for the post of President, voting to be held on December 12 - Dausa News in Hindi

लालसोट । उपखंड मुख्यालय स्थित अदालत परिसर में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लालसोट बार एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद पर चतुर्थकोणीय मुकाबला होगा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद पर सीधे मुकाबले की स्थिति बनी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रेम प्रकाश चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र शर्मा डिडवाना, कमलेश सैनी प्रथम, प्रकाश चंद्र शर्मा निर्झरना और अशोक चौधरी मैदान में हैं।उपाध्यक्ष पद पर मोतीलाल योगी, मोहित शर्मा और कृष्ण गोपाल गौतम सचिव पद के लिए ओमप्रकाश सैनी और सुरेंद्र महावर जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजपाल रछोया और पंकज शर्मा टोरड़ा प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। पुस्तकालय सचिव पद पर सूरज शर्मा, संस्कृति सचिव पद पर चंद्र प्रकाश शर्मा और कार्यालय मंत्री पद पर विष्णु कटारा का एक-एक नामांकन होने के कारण तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 12 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान 7 महिला मतदाताओं सहित कुल 99 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रत्याशियों ने पेश किए अपने चुनावी मुद्दे:
अशोक चौधरी : उन्होंने बार एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराने, बार रूम में लाइब्रेरी व एलईडी सुविधा विकसित करने और राजस्व अधिकारियों की अनियमितताओं पर सख्त नजर रखने का संकल्प जताया।
प्रकाश चंद्र शर्मा डिडवाना : उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान तथा इंडिया से प्राप्त होने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जूनियर अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस भत्ता दिलाने के साथ चेंबर और लाइब्रेरी के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रकाश चंद्र शर्मा निर्झरना : उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को लाइब्रेरी का पूरा लाभ उपलब्ध कराने, चेंबर विकास, लिटिगेंट्स और क्लाइंट्स के लिए पार्किंग व्यवस्था करवाने, प्रोविजनल अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक कम से कम ₹10,000 मासिक फंड दिलाने तथा लाइब्रेरी विकास के लिए सरकार से सहयोग लेने की बात कही।
कमलेश सैनी प्रथम : उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए काम करने की बात कही। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी खुलवाना, चेंबर का विकास करना, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot Bar Association Elections: Four contenders for the post of President, voting to be held on December 12
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot bar association, elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved