• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट विधानसभा क्षेत्र: सभी 61 सरपंच बने प्रशासक, वार्ड मेंबर बने प्रशासकिय समिति के सदस्य

Lalsot Assembly Constituency: All 61 Sarpanches appointed as Administrators, Ward Members as Administrative Committee Members - Dausa News in Hindi

लालसोट। लालसोट विधानसभा क्षेत्र की सभी 61 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही उपसरपंच और अन्य वार्ड मेंबरों को प्रशासकीय समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायत में कार्यकाल समाप्त होने पर 27. 9. 2025 को वहीं रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में 5 अक्टूबर से यह आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया। इस व्यवस्था के तहत अब सरपंच प्रशासक के रूप में गठित प्रशासकीय समिति के सदस्यों की राय के अनुसार ग्राम पंचायत की सभी गतिविधियों को देखेंगे और संचालन करेंगे। रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के विकास अधिकारी योगेश मीणा और लालसोट पंचायत समिति के विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि प्रशासको की नियुक्ति के बाद ग्राम पंचायतो की गतिविधियां पूर्व की तरह नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot Assembly Constituency: All 61 Sarpanches appointed as Administrators, Ward Members as Administrative Committee Members
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, gram panchayats, notification\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved