|
दौसा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें जिले के बांदीकुई निवासी ललित लकवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ललित लकवाल इससे पहले एससी मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित किए गए सभी अभियानों को सफल बनाने में ललित लकवाल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। बस्ती संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, नहीं सहेगा राजस्थान, जन आक्रोश यात्रा, परिवर्तन यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अभियान में भी मोर्चा की तरफ से अहम जिम्मेदारी निभाई व अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचार के खिलाफ भी समय समय पर धरना प्रदर्शन किया है।
भाजपा के प्रति निष्ठा व समय समय पर दी गई जिम्मेदारी के ईमानदारी से निर्वहन के कारण भाजपा शीर्ष द्वारा साधारण परिवार से आने वाले ललित लकवाल को एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
फास्टैग का नया नियम लागू, टोल पर गाड़ियों की लंबी लाइन से मिलेगी राहत
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद
Daily Horoscope