• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा जिला अभिभाषक संघ चुनाव में कुंज बिहारी शर्मा अध्यक्ष चुने गए

Kunj Bihari Sharma elected president in Dausa District Bar Association elections - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर कुंज बिहारी शर्मा 27 मतों से विजयी रहे। चुनाव अधिकारी कमलेश बोहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुंज बिहारी शर्मा को 144, महेंद्र कुमार शर्मा को 127 और द्वारका प्रसाद मीणा को 20 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयंत जोशी ने 203 मत प्राप्त कर गिरिराज प्रसाद शर्मा (74 मत) को 129 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद 145 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि मोहम्मद आरिफ को 128 वोट मिले। महासचिव पद पर रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने 154 मत प्राप्त कर 32 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि सीताराम दायमा को 122 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर अंकित शर्मा 150 मत पाकर विजयी रहे, वहीं निर्मल वर्मा को 130 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नरेश महावर ने 168 मत प्राप्त कर मनोहर मुद्गल (111 मत) को 57 वोटों से हराया। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर रविशंकर शर्मा ने 218 मत प्राप्त कर 163 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जबकि विपिन बैरवा को 55 मत मिले।
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का वकीलों ने माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव संचालन में सहायक निर्वाचन अधिकारी जगजीवन राम बैरवा, मुरली मनोहर शर्मा, विजय कुमार शर्मा, श्रीराम मीणा और विश्राम मीणा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kunj Bihari Sharma elected president in Dausa District Bar Association elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kunj bihari sharma, elected president, dausa, bar association, elections, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved