• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में आयोजित होगी कार्तिकेय चेस अकादमी की रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

Kartikeya Chess Academy to Organize Rapid Chess Tournament in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। कार्तिकेय चेस अकादमी के तत्वावधान में रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 21 दिसम्बर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के शतरंज खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड खेले जाएंगे, जो एक ही दिन में सम्पन्न होंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे रखी गई है, जबकि पहला राउंड सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता का समय नियंत्रण 20 मिनट + 10 सेकंड निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता श्री विद्या आश्रम किड्स ज़ोन स्कूल में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रवेश शुल्क 200 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है। वहीं सरकारी एवं मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जिसके लिए वैध स्कूल पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 दिसम्बर को प्रातः 9.00 बजे तक निर्धारित की गई है, इसके बाद किसी भी प्रकार की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता में ओपन वर्ग तथा कार्तिकेय चेस अकादमी वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष गिफ्ट हैम्पर भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।प्रतियोगिता के लिए पंजीकfरण ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kartikeya Chess Academy to Organize Rapid Chess Tournament in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kartikeya, chess academy, organize rapid chess tournament, dausa, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved