• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कन्हैया दंगलों से सामाजिक समरसता का बनता है माहौल, धर्मानुसार आचरण की मिलती है प्रेरणा

Kanhaiya Dangals Foster Social Harmony and Inspire Righteous Conduct - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय स्थित महावीर नगर एवं शिव नगर कॉलोनी के वासिंदों की ओर से महावीर नगर कॉलोनी में कन्हैया दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिरसाली व झाड़ोदा गांव से आई गायक मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं पर आधारित भक्ति गीतों को कन्हैया पद्धति में प्रस्तुत कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गायक कलाकारों ने अपनी लोक भाषा में प्रस्तुत काव्य व पदों से धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक रामबिलास मीना , पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा ने कहा कि कन्हैया दंगलों के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बनता है। धार्मिक कथाओं पर आधारित काव्य रचनाएं लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को हमारी परंपराओं व प्राचीन कथाओं की जानकारी मिलती है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए।
विधायक ने कॉलोनी में पानी निकास की नालियों सहित अन्य विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में संत अवधेश दास महाराज, एएसपी विनोद सीपा, डीएसपी दिलीप सिंह मीणा, शंभू लाल कुईवाला, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष राम सिंह मीणा, सरपंच हेमराज मीणा, ब्रजमोहन मीणा, जगदीश मीणा, हरकेश झार्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanhaiya Dangals Foster Social Harmony and Inspire Righteous Conduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, kanhaiya wrestling tournament, mla ramvilas meena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved