• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिडवाना में नरसिंह भगवान मंदिर में शिखर कलश स्थापना और गंगोत्सव : 101 मंगल कलशों के साथ निकली कलश यात्रा

Kalash installation and Ganga Utsav at the Narsingh Bhagwan Temple in Didwana: Kalash Yatra commenced with 101 auspicious Kalash - Dausa News in Hindi

लालसोट। क्षेत्र के डिडवाना गांव स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में नवनिर्मित शिखर पर कलश स्थापना व गंगोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे कस्बे के श्री सीतारामजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में 101 महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर शामिल हुईं। बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए नरसिंह भगवान मंदिर परिसर पहुंचे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद आचार्य पंडित हीरालाल शास्त्री के सानिध्य में श्रीमद् भागवत मूल पाठ का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बीट प्रभारी लहरीलाल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभाला।
आयोजन समिति ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे शिखर कलश की विधिवत स्थापना की जाएगी, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kalash installation and Ganga Utsav at the Narsingh Bhagwan Temple in Didwana: Kalash Yatra commenced with 101 auspicious Kalash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, kalash yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved