• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए गणेशजी को न्योता

Invitation to Lord Ganesha for the Success of the All-Caste Mass Marriage Conference - Dausa News in Hindi

दौसा। सेवा भारती समिति की ओर से 20नवंबर को देवउठनी एकादशी पर आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए बुधवार को गणेशजी को निमंत्रण दिया गया। गणेशजी को निमंत्रण के लिए नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से जुलूस के रूप सभी महिला, पुरुष कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ सब्जी मंडी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सर्वजातीय सामूहिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गणेशजी को निमंत्रण दिया। सेवा भारती के जिला मंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती द्वारा इस बार द्वादश वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी जातियों के विवाह योग्य युवक युवती विवाह के लिए 30 अक्टूबर तक अपना आवेदन समिति के कार्यालय सेवा मंदिर नई मंडी रोड दौसा पर कर सकते हैं। इस दौरान समिति के संरक्षक कैलाश गोठड़ा, अध्यक्ष अजय बटवाल, अंजुल गुप्ता, राधेश्याम महावर, महेश शर्मा, नंदलाल चोकड़ायत, रामनिवास शर्मा, परमानंद शर्मा, बाबूलाल सैनी, बाबूलाल गुप्ता, रमेश विजय, रामचंद्र गुर्जर, शंभूदयाल गुप्ता, लक्ष्मण जाखड़, विनोद कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, ममता खंडेलवाल, बीना गुप्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Invitation to Lord Ganesha for the Success of the All-Caste Mass Marriage Conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: invitation, lord ganesha, success, all-caste mass marriage, conference, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved