• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को दिया निमंत्रण

Invitation given to Ganesh ji on Wednesday for the success of Brahmin Mahakumbh - Dausa News in Hindi

दौसा। दौसा में 1 सितंबर को होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान महाकुंभ का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि कोई भी समाज आसपास के वातावरण से प्रभावित हुए बिना नहीं रहता। इस तरह का प्रभाव सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए समाज में सदैव सजगता की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। ताकि समाज में बढ़ने वाली कुरीतियां विराट रूप धारण करें उससे पहले ही उन्हें रोका जा सके। समाज में कुरीतियों को एक व्यक्ति द्वारा रोका नहीं जा सकता, इसके लिए सामाजिक स्तर पर सतत प्रयास करने की जरूरत होती है। सामयिक निर्णय, सामूहिक सुझाव, सामूहिक प्रयासों के द्वारा ही कुरीतियों पर विजय पाया जा सकता है। इसमें बालिका भ्रूण हत्या, नशीले पदार्थो का बढ़ता दुष्प्रभाव, विधवा महिला का सामाजिक सम्मान, बाल विवाह पर रोक, बालिका शिक्षा पर बल, दहेज लेना देना सामाजिक अभिशाप, मृत्यु भोज व पगड़ी पर अपव्यय, आपराधिक प्रवृत्तियों से सावधान करना, साइबर क्राइम के प्रति सजगता, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अनेक मुद्दों का समय-समय पर निस्तारण, समाधान होना अत्यंत आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखकर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्राह्मण समाज शामिल होगा। सभी के सुझाव लिए जाएंगे। यह तय किया जाएगा कि इन बुराइयों से किस स्तर पर कैसे निपटा जाए। ताकि आने वाले भविष्य के युवा कुरीतियों से रहित रहे। अपराधी प्रवृत्तियों से सावधान, बढ़ते हुए साइबर क्राइम से निपटने में सक्षम हो सके। विधवा को सम्मान किस तरह दिया जाए ताकि वह शान से जीवन जी सके। बाल विवाह की कुरीति पर किस तरह सामुहिक प्रयास किया जाए ताकि वह पूर्ण रूप से समाप्त हो जाए। कन्या भ्रूण हत्या को रोकाना अत्यंत आवश्यक है। इसे सामूहिक प्रयास से जड़ से समाप्त किया जा सकता है। बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार किस तरह दिया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान
ब्राह्मण महाकुंभ संयोजक शिवचरण शर्मा, शिवचरण गुरुका खेड़ा, सत्य नारायण दुब्बी, सुभाष चंद्र बोहरा, गोवर्धन पंडा, रमेश जोशी, मनोज हरितवाल, सत्य नारायण शर्मा, राजा शर्मा, राजेश पारीक, लव तिवाड़ी, अशोक भागोती, विजय शंकर शर्मा, शंकर सरपंच आदि समाज बंधुओं ने कार्यकम के सफल आयोजन के लिए गणेश निमंत्रण दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Invitation given to Ganesh ji on Wednesday for the success of Brahmin Mahakumbh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: invitation given, ganesh ji, success, brahmin mahakumbh, dausa, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved