• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, वॉलिंटियर्स हुए सम्मानित

International symposium concludes at Government Postgraduate College, Dausa; volunteers honored - Dausa News in Hindi

दौसा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित “एकीकृत परिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, नैतिकता, समाजशास्त्र और सतत विकास : विकसित भारत की ओर मार्ग” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगोष्ठी में सक्रिय योगदान देने वाले वॉलिंटियर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक प्रो. टी. आई. खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – रविंद्र कुमार (एम.एससी. फाइनल)
द्वितीय स्थान – कृतिका शर्मा एवं सुमित कुमार शर्मा
तृतीय स्थान – भारती सैन एवं चेल्सी शर्मा ने प्राप्त किया।
ओरल (मौखिक) प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – सत्यम जिंगर (एम.एससी. फाइनल CUOR) और तनु मीना (बी.ए. फाइनल)
द्वितीय स्थान – अनामिका शर्मा (एम.ए. समाजशास्त्र) तथा दिव्या परेवा (एम.ए. भूगोल)
तृतीय स्थान – ममता सैनी, सलोनी शर्मा और दीपिका शर्मा ने प्राप्त किया।
वॉलिंटियर सम्मान के तहत
प्रथम स्थान – हिमांशु लक्षकार, शांतनु जैमन
द्वितीय स्थान – हिमांशु शर्मा, विवेक प्रजापत को दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुशी शर्मा, अदिति शर्मा और कविता मीना ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।रंगोली प्रतियोगिता में नेहा जांगिड़, निकिता सैनी, नंदिनी मीना, मुस्कान लोहार, किरण सैन, निहारिका शर्मा, काजल मीना और दीपक मीना ने भाग लिया।
निरंतर कार्य सहयोग में
हिंदुस्तान स्काउट से अमन खंडेलवाल,
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से लोकेश बैरवा, अनिल बैरवा, मोहित शर्मा और गौतम शर्मा,
एनसीसी कैडेट्स से विवेक कुमार, रितु जांगिड़,
भारत स्काउट गाइड से रोवर रवींद्र प्रजापत और रेंजर मोनिका मीना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. टी. आई. खान, नरेंद्र गुप्ता, प्राचार्य प्रो. लालाराम मीना, प्रो. महेशचंद मीना, प्रो. विजेंद्र मीना, सेमिनार संयोजक मोहन सिंह, डॉ. जलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. विकास कुमार शर्मा, डॉ. मंजू नावरिया, गीतिका सती, रीता गुप्ता, डॉ. राहुल जोनवाल, मधुकांता मीना, मांगीलाल महावर, जितेंद्र वर्मा, रोहित परेवा, कमलेश सैनी, और महेशचंद सैनी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International symposium concludes at Government Postgraduate College, Dausa; volunteers honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international symposium concludes at government postgraduate college, dausa volunteers honored\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved