• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में सेवा भारती समिति के नवनिर्मित ‘सेवा मंदिर’ का लोकार्पण, संत राम रिछपाल दास बोले- परोपकार ही सबसे बड़ा पुण्य

Inauguration of Seva Bharati Samitis newly built Seva Mandir in Dausa; Saint Ram Richhpal Das declares: Altruism is the greatest virtue - Dausa News in Hindi

दौसा। सेवा भारती समिति के नवनिर्मित भवन सेवा मंदिर का लोकार्पण शनिवार को त्रिवेणधाम के संत राम रिछपाल दास महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में जन्म होना बहुत सौभाग्य की बात है, यहाँ देवता भी जन्म लेने को तरसते हैं। उन्होंने कहा कि परोपकार करना ही पुण्य है और किसी को पीड़ा देना ही पाप है। निंबाराम ने कहा कि सेवा भारती संस्था के सेवा कार्यों की सर्वत्र प्रशंसा होती है। दरिद्र नारायण की सेवा आवश्यक है। व्यक्ति निर्माण की आवश्यकता है। संघ की शाखाओं के माध्यम से भी सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। बाद में संघ ने अलग से सेवा कार्यों के लिए सेवा भारती की स्थापना की गई। सेवा भारती समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता के लिए कार्य करती है। आज सेवा भारती पूरे देश में लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।इसी प्रकार दौसा की सेवा भारती समिति भी ब्यूटीशियन कोर्स, सिलाई, कंप्यूटर, जीडीए कोर्स आदि प्रकल्प चला रही है। इस अवसर पर ज़मीन दानदाता सुरेश बोहरा समेत समस्त भामाशाओं का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन गोपाल लाल शर्मा एडवोकेट ने किया मंच संचालन रमेश चंद्र विजय और माधुरी गुप्ता ने किया। मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर के प्रतिनिधि विमल मिश्रा, अनुज, मूलचंद सोनी अखिल भारतीय प्रकाशन संस्था प्रमुख, द्वारका प्रसाद प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती, सोहनलाल विभाग संघ चालक, मनीष स्वर्णकार क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, दीपक विभाग प्रचारक, दीनदयाल विभाग सेवा प्रमुख, भगवान सहाय सैनी संघ चालक, चंद्रशेखर जांगिड़ जिला कार्यवाह दौसा एवं सेवा भारती समिति दौसा के संरक्षक कैलाश गोठड़ा, अध्यक्ष अजय बटवाल, जिला मंत्री गोपाल अग्रवाल, सह मंत्री अंजुल गुप्ता, राधेश्याम महावर, मोहनलाल शर्मा, केदार प्रसाद शर्मा, रामनिवास शर्मा, अशोक नाटाणी, ललित मोहन पारीक, मोहन दास गुप्ता, महावीर, शंकर शर्मा, लाफ्टर थेरेपिस्ट दिनेश चंद्र शर्मा शर्मा, हंसराज चेची, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, रामधन मीणा,अमित गुप्ता, ममता गुप्ता सुगना मीणा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inauguration of Seva Bharati Samitis newly built Seva Mandir in Dausa; Saint Ram Richhpal Das declares: Altruism is the greatest virtue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, seva bharati, seva mandir, inauguration, sant ram richhpal das maharaj, rss, social service, education, health, skill development, beauty parlour course, computer training, gda course, self employment, rajasthan news, mahindra world city, state bank of india, surendra bohra, social harmony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved