• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में विकास समिति कार्मिकों की भूख हड़ताल नवें दिन भी जारी, दो की तबीयत बिगड़ी

Hunger strike of Vikas Samiti personnel in Dausa continues for the ninth day, health of two deteriorated - Dausa News in Hindi

दौसा। संत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में विकास समिति कार्मिकों की भूख हड़ताल मंगलवार को नवें दिन भी जारी रही। लगातार उपवास और तनाव के कारण दो कार्मिकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती भूख हड़ताल पर बैठे राजेंद्र कुमार शर्मा और जतन सिंह गुर्जर की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को आवश्यक उपचार दिया और निगरानी में रखा है।
क्या है विवाद?
कार्मिकों का आरोप है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हनुमान सहाय मंडावरिया ने नियमों के विरुद्ध एवं बिना किसी अधिकार के निर्णय लेते हुए 8 से 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के फरवरी माह का वेतन काट लिया। साथ ही, विकास समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के खिलाफ जाकर प्लेसमेंट एजेंसी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
क्या हैं कार्मिकों की मांगें?
कार्मिकों को पहले की तरह विकास समिति के माध्यम से ही कार्य पर रखा जाए।
विकास समिति द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाए।
टेंडर प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए।
संघर्ष रहेगा जारी
कार्मिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hunger strike of Vikas Samiti personnel in Dausa continues for the ninth day, health of two deteriorated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hunger, strike, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved