• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली पहुंचे लालसोट के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

Hundreds of Congress workers from Lalsot reach Delhi with a resolve to protect democracy and the Constitution - Dausa News in Hindi

-रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कमल मीणा की अगुवाई में जत्थे ने लिया हिस्सा, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग
लालसोट। दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग की कथित मनमानी और धांधली के विरोध में लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में लालसोट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालसोट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सैकड़ों लोगों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर राजस्थान के पीसीसी सदस्य कमल मीणा के साथ लालसोट के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भी रामलीला मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कमल मीणा, कांग्रेस नेता दिनेश जोशी, सुनील चौबे, नगर पालिका उपसभापति बृजमोहन सैनी, सुदीप मिश्रा, रविकांत नकवाल, इरफान खान, भव्य व्यास, अमित स्वामी, मोहन सोनी, चेयरमैन रामकेश मीणा एवं अविनाश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। लालसोट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
सेवाकाल में किए कार्यों को जनता हमेशा करती है याद: डॉ. सेहरा
डॉ. संजय पामेचा का अभिनंदन, चिकित्सा सेवाओं में योगदान को सराहा
लालसोट। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ (मेडिसिन) डॉ. संजय पामेचा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं मरीजों ने भी डॉ. पामेचा का अभिनंदन कर उनकी सेवाओं की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. राजकुमार सेहरा ने कहा कि सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों को जनता हमेशा याद करती है। इसलिए युवा चिकित्सकों को डॉ. संजय पामेचा के चिकित्सा क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर पीड़ित एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की वास्तविक पहचान उसके सेवाभाव और मरीजों के प्रति समर्पण से बनती है।
इस अवसर पर चिकित्सालय परिवार की ओर से डॉ. पामेचा का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपनियंत्रक डॉ. अनुराग दैमन, एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मीचंद मीणा एवं नर्सिंग अधीक्षक मदनलाल शर्मा सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने डॉ. पामेचा के सेवाकाल में चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान, समर्पण, कार्यकुशलता एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. पामेचा ने अपने अनुभव, मार्गदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा से चिकित्सालय की चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सौम्य व्यवहार और चिकित्सा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन फार्मासिस्ट मुरारीलाल शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hundreds of Congress workers from Lalsot reach Delhi with a resolve to protect democracy and the Constitution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr sanjay pamecha, lalsot hospital, retirement ceremony, dr rajkumar sehra, medical services, doctors felicitation, government district hospital, healthcare professionals, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved