• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण, लाखों रुपए के अवार्ड पारित

Hundreds of Cases Disposed Of, Awards Worth Lakhs of Rupees Passed at National Lok Adalat - Dausa News in Hindi

लालसोट। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लालसोट न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंचों का गठन किया गया। ऋतु चंदानी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लालसोट की बैंच द्वारा कुल 235 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 71 लाख 49 हजार 732 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इसी प्रकार मधु शर्मा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-02 की बैंच द्वारा 57 प्रकरणों में 28 लाख 28 हजार 422 रुपए का समझौता कराया गया।
लोक अदालत में राजस्व प्रकृति के 220 लंबित प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। वहीं प्री-लिटिगेशन श्रेणी के बैंक रिकवरी एवं बिजली बिल भुगतान संबंधी मामलों में 6 लाख 23 हजार 589 रुपए के समझौते हुए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में एसबीआई बैंक, यूको बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों एवं बिजली विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
36 घंटे में चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लालसोट। थाना लालसोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को महज 36 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बरामद किया।
पुलिस के अनुसार जगसहायपुरा निवासी गणेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 7 मई की रात अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सीसी प्लांट सावित्रीबाई फुले सर्किल पर खड़ा कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह वाहन गायब मिला। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रूट चार्ट तैयार किया तथा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध की फोटो सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्रसारित की, जिससे उसकी पहचान अनिल सहरिया निवासी कलमी, श्योपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित रूट पर पीछा करते हुए सवाई माधोपुर होकर श्योपुर पहुंचकर सवाई माधोपुर-श्योपुर हाईवे स्थित बगडुआ मोड़ से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर आरोपी अनिल सहरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा, कांस्टेबल लहरीलाल एवं प्रवीण कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hundreds of Cases Disposed Of, Awards Worth Lakhs of Rupees Passed at National Lok Adalat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hundreds, cases disposed, awards, worth lakhs, rupees, passed, national lok adalat, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved