• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ डालू गुर्जर 12 बोर की बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

History sheeter Mahendra alias Dalu Gurjar arrested with 12 bore gun and live cartridges - Dausa News in Hindi

दौसा। सलेमपुर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र उर्फ डालू गुर्जर को 12 बोर की बंदूक व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। डालू गुर्जर पर 23 संगीन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह किसी संगीन बारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान में हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र के कब्जे से 12 बोर की बंदूक व 2 जिंदा कारतूस जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सलेमपुर से गांव साहिडा का पुरा की तरफ जानेवाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति नीले कलर की जींस व हल्के पीले कलर की टीशर्ट पहने सलेमपुर की तरफ आ रहा है। जिसके पास अवैध बंदूक है। बंदूक उसने अपने पैंट, टी-शर्ट में छुपा रखी है और कोई संगीन बारदात को अंजाम दे सकता है। जिस पर मुखबिर के वताए हुलिए का व्यक्ति दिखाई दिया। जिस पर घेरा देकर उसे पकडा जो मुश्किल से कन्ट्रोल में आया। उसके पेंट टी शर्ट के अंदर मिली बंदूक व पैंट की जेब से मिले 2 जिंदा 12 बोर कारतूस के अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा तो कोई वैध दस्तावेज व अनुज्ञापत्र नहीं बताया। आरोपी डालू उर्फ महेन्द्र पुत्र मनोहरी गुर्जर जलालपुर थाना सलैमपुर का रहने वाला है। पुलिस टीम में एएसआई जशरथ सिंह, धीरज, बंटी, डिगम्बर, उदय सिंह, हरीसिंह थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-History sheeter Mahendra alias Dalu Gurjar arrested with 12 bore gun and live cartridges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, history sheeter, mahendra alias dalu gurjar, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved