• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम आएंगे भजन पर वीडियो बनाकर कलश यात्रा का प्रोमोशन किया

He promoted the Kalash Yatra by making a video on the hymn of Ram Aye - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा के जन जागरण के लिए 21 जनवरी को शहर में कलश यात्रा निकलेगी। श्री राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति एवं दि लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्लब की महिलाओं ने राम आएंगे भजन पर प्रस्तुति का वीडियो बनाकर आज कलश यात्रा का प्रोमोशन किया। श्री राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति के संयोजक रोहित डंगायच ने बताया कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए वायरल किया जाएगा, ताकि लोग यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि दौसा की गायिकाओं और नृत्यांगनाओं ने अपनी प्रस्तुति दी है। इनमें शुभ्रा सक्सेना, दिया शर्मा, सारिका शर्मा, दीपशिखा वशिष्ठ, शिमला रूपश्री, और ललिता खींची के गायन व रितिका जांगिड़ और भूमिका जांगिड़ की नृत्य प्रस्तुति है। वीडियो में आनंदम पीठ वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर ने भी 21 जनवरी को कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-He promoted the Kalash Yatra by making a video on the hymn of Ram Aye
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, kalash yatra, public awareness, ram mandir pratishtha, ayodhya, shri ram janmabhoomi anandotsav samiti, ladies club, video presentation, ram aayenge bhajan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved