• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं कल से, डमी क्लासेस में पेपर पहुंचते ही भंग हो सकती है गोपनीयता

Half yearly examinations from tomorrow, confidentiality may be breached as soon as papers reach dummy classes - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। जिला समान परीक्षा योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 11 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होंगी। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के पेपर 8 दिसंबर को मानपुर नोडल केंद्र से वितरित कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में होगा। पहली पारी सुबह 9 से 12:15 तथा दूसरी पारी 12:45 से 4 बजे तक चलेगी। जिलेभर की समान परीक्षा योजना में बोर्ड पैटर्न पर अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होना है। जिसमें हजारों छात्र एक साथ परीक्षा देंगे। ऐसे में विभाग द्वारा परीक्षाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग लाजमी है। जिला मुख्यालय पर आधा दर्जन से ज्यादा डमी क्लासों का सत्र के प्रारंभ से ही संचालन हो रहा है।

विभाग और जिम्मेदार जांच में फर्जी स्कूलों के पाए जाने के बाद भी लगाम लगा पाने में नाकामयाब हो गए थे। ऐसे में यदि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के पेपर इन डमी क्लासों में ही सम्पन्न होते हैं, तो पेपर इन तक पहुंचते मार्केट में आना संभाव है। परीक्षा के दौरान पेपर यदि मार्केट में आ जाता है तो वह पेपर आउट की श्रेणी में माना जाता है जिसके चलते पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
क्या है समान परीक्षा योजना :

जिलेभर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से संबद्धता प्राप्त सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के लिए जिले में एक नोडल केंद्र बनाया जाता है। जो बोर्ड पैटर्न पर अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी करने, परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार और वितरण करने का कार्य करता है। इसके लिए शिक्षा विभाग में विद्यालय संचालकों द्वारा एक निर्धारित शुल्क भी अदा किया जाता है।
दौसा जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर, सिकराय को अबकी बार नोडल केंद्र बनाया गया है। समान परीक्षा योजना के संयोजक इसी विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा हैं। जबकि समान परीक्षा योजना के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) घनश्याम मीणा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Half yearly examinations from tomorrow, confidentiality may be breached as soon as papers reach dummy classes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, district common examination scheme, half-yearly examinations, classes 9 to 12, december 11 to december 22, government schools, non-government schools, manpur nodal center, december 8, two shifts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved