• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर स्वदेशी अभियान का भव्य आयोजन

Grand Run for Swadeshi Campaign Organized in Dausa on Swami Vivekananda Jayanti - Dausa News in Hindi

दौसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पीएम श्री रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “रन फॉर स्वदेशी अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 700 युवाओं, विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने युवाओं को स्वदेशी, स्वसंस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवा शक्ति के मार्गदर्शन के लिए प्रेरक हैं। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अंजुल गुप्ता (उप जिला शिक्षा अधिकारी, दौसा) और प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा शर्मा की उपस्थिति रही। मंच संचालन का दायित्व कमला शर्मा ने निभाया। स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने स्वदेशी आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षक ब्रजभूषण शर्मा ने युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया, जबकि डॉ. पाराशर ने मानसिक और सामाजिक जागरूकता पर विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान “रन फॉर स्वदेशी” दौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला और संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विपिन जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सहसंयोजक हरिओम हर्षाना, कार्यक्रम संयोजक मुकेश रमचेला, कार्यक्रम सहसंयोजक पंकज शर्मा, संघ, स्वदेशी जागरण मंच, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और स्वदेशी अपनाने, देशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Run for Swadeshi Campaign Organized in Dausa on Swami Vivekananda Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand run, swadeshi campaign, organized, dausa, swami vivekananda jayanti, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved