• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर लालसोट में 20 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा व कलशयात्रा

Grand Procession and Kalash Yatra to be Held in Lalsot on April 20th for Lord Parashuramas Birth Anniversary - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अक्षय तृतीया के दिन विशेष पूजा अर्चना की गई वहीं दूसरी तरफ 20 अप्रैल को जन्मोत्सव शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्ग पर होकर निकल जाएगी। 20 अप्रैल को प्रातः 7 बजे विशाल एवं भव्य शोभायात्रा तथा कलशयात्रा का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी रहने की संभावना है। आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में सुसज्जित रथ, घोड़ी पर विराजमान भगवान श्री परशुराम की झांकी तथा विभिन्न जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही भगत सिंह आभा मंडल द्वारा समाज में नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष झांकी भी शामिल की जाएगी, जो लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश देगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े, जमात एवं अखाड़ा दल अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। कलशयात्रा में माता-बहनों की विशेष भागीदारी रहेगी, जिसमें महिलाएं लाल, पीली एवं चुनड़ी की साड़ियों में श्रद्धा के साथ शामिल होंगी।
यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों द्वारा सहयोग एवं सुझाव दिए जा रहे हैं।
अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, हवन एवं पूजन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सपत्नीक हवन यज्ञ में समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां देकर समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
आयोजन की जानकारी देते हुए लक्ष्मण शर्मा मनोहरका ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने समाज बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा एवं कलशयात्रा क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Procession and Kalash Yatra to be Held in Lalsot on April 20th for Lord Parashuramas Birth Anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, parshuram jayanti, akshaya tritiya, shobha yatra, kalash yatra, brahmin samaj, rajasthan religious event, cultural tradition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved