• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में हिंदी सप्ताह 2025 का भव्य आयोजन : निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता से छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Grand event of Hindi Week 2025 in Dausa: Students showed talent in essay and painting competition - Dausa News in Hindi

दौसा। देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में एम आर पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थान की निदेशक डॉ. निर्मला शर्मा ने की। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता (विषय:वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता) एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। निर्णायक मंडल में रामबाबू राजस्थानी एवं सुमित्रा घोषी सम्मिलित रहे। प्रतियोगिताओं में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से श्रेष्ठ 20 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप विजेताओं को स्कैच पैन के पैकेट, ड्राइंग कॉपी, ज्योमैट्री पाउच, पैन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल आदि स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिया सैनी, करिश्मा प्रजापत, मयंक प्रजापत, श्यामलाल प्रजापत तथा हिताक्षी सैनी ने सुंदर चित्रांकन किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में योगेश शर्मा, शिवानी सैनी, कोमल सैनी, शिवानी मीना, प्रिया सैनी, दिव्या सैनी, गरिमा चंदवाड़ा, अंकुश मीना, साहिल कुमार बैरवा, हेमराज सैनी, मोहित सैनी, लोकेश कुमार सैनी, अंकित सैनी, शिवानी गुर्जर तथा सपना मीना ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता की पहचान है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जब विदेशी भाषाएँ हमारे जीवन पर प्रभाव डाल रही हैं, तब हिंदी का संरक्षण और संवर्धन और भी आवश्यक हो जाता है। मातृभाषा में शिक्षा और अभिव्यक्ति से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा सामाजिक-सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी आज विश्वभर में बोली और समझी जा रही है।
उन्होंने कहा कि देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नवपीढ़ी में साहित्यिक चेतना जगाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में सुरेश प्रजापत, अशोक शर्मा, जितेन्द्र प्रजापत, विष्णु राजपूत, दिनेश बरनोलिया, नीलम शर्मा, सुमलेश गुर्जर, कमली सैनी, पूनम प्रजापत, मंजू शर्मा एवं भगवान सहाय शर्मा ने भागीदारी निभाई। स्कूल के प्राचार्य दिनेश प्रजापति ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जो मुख्य अतिथि श्री सुशील शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा, दिनेश प्रजापति एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुरेश एवं साथियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मंच संचालन कवि दिनेश तूफ़ानी एवं कैलाश सूमा ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. निर्मला शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand event of Hindi Week 2025 in Dausa: Students showed talent in essay and painting competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand, event, hindi, week 2025, dausa, students, showed, talent, painting, competition, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved