• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम रथ अभियान: कृषि योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान रात्रि चौपाल में एसडीएम ने सुनी समस्याएं

Gram Rath Campaign: Call Issued to Avail Benefits by Providing Information on Agricultural Schemes; SDM Addresses Grievances at Ratri Chaupal - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड क्षेत्र के जगनेर तुर्कान , सोनड , सिंदोली , हेमल्यावाला गांवों में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि नवाचारों एवं किसान हितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हेमल्या वाला गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया गया। चौपाल में उपखंड अधिकारी बदरी नारायण मीणा ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी योगेश मीणा, हंसराज सैनी, बच्चू सिंह, शंभू दयाल मीणा, ओपी बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gram Rath Campaign: Call Issued to Avail Benefits by Providing Information on Agricultural Schemes; SDM Addresses Grievances at Ratri Chaupal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, gram rath abhiyan, rural development rajasthan, government schemes india, farmers welfare, night chaupal, public hearing, rajasthan rural news, agriculture schemes india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved