• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा-गंगापुर रेलमार्ग पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, सांड बना वजह

Goods train coach derailed on Dausa-Gangapur railway track, bull became the reason - Dausa News in Hindi

दौसा। दौसा-गंगापुर रेलमार्ग पर शुक्रवार रात एक असामान्य घटना घटित हुई जब लालसोट के बिनोरी स्टेशन के पास एक सांड के ट्रैक पर आ जाने से एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे इंजन के ठीक पीछे का डिब्बा डिरेल हो गया. उत्तर पश्चिम रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ऑटोमोबाइल पार्ट्स से लदी यह मालगाड़ी गंगापुर सिटी से दौसा की ओर आ रही थी. अचानक सांड के ट्रैक पर आ जाने से यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम विकास कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे. रेलवे कर्मचारी रात 10 बजे से लेकर तड़के 3 बजे तक ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में जुटे रहे. लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया गया. इसके बाद मालगाड़ी को लालसोट स्टेशन पर खड़ा किया गया, जहां से उसे शनिवार सुबह रवाना किया गया. दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को लालसोट स्टेशन के रिजर्व ट्रैक पर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है.
रेलवे प्रशासन ने पुष्टि की है कि रेल यातायात अब सामान्य रूप से चल रहा है. डीआरएम ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और ट्रैक की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goods train coach derailed on Dausa-Gangapur railway track, bull became the reason
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goods train, coach, derailed, dausa-gangapur, railway track, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved