• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईवे पर टेंकरों से केमिकल चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gang stealing chemicals from tankers on highway exposed, three accused arrested - Dausa News in Hindi

दौसा। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-21) पर होटल ढाबों पर खड़े टैंकरों से केमिकल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन तथा टैंकर जब्त किया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबोचे आरोपी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि होटल देवनारायण की पार्किंग में एक टैंकर से केमिकल चोरी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंकर के पास संदिग्ध गतिविधियों में लगे तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
टैंकर के ऊपर एक व्यक्ति खड़ा था, जबकि दो अन्य व्यक्ति पास खड़ी एक पिकअप गाड़ी में प्लास्टिक के ड्रमों में केमिकल भर रहे थे। ये लोग टैंकर का ढक्कन खोलकर पाइप के जरिए केमिकल को पिकअप में खाली कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान
पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई: अनिल कुमार, पुत्र सुरेश चंद्र कन्नौजिया, जाति धोबी, निवासी मैनीपुर, तहसील करंजा कला, थाना सराय खाजा, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
इन्द्रकेश, पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी गांव चरियाही, तहसील बदलापुर, थाना महाराजगंज, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
जितेन्द्र सिंह, पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी ढाणी भोजपुरा, थाना सदर, दौसा (राजस्थान)
पिकअप चालक जितेन्द्र सिंह से जब केमिकल से भरे ड्रमों के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
मिलीभगत से हो रही थी केमिकल चोरी
प्रारंभिक पूछताछ में पिकअप चालक जितेन्द्र ने खुलासा किया कि टैंकर चालक अनिल कुमार और खलासी इन्द्रकेश की मिलीभगत से टैंकर से केमिकल की चोरी की जाती थी। यह केमिकल प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर पिकअप के माध्यम से अन्यत्र ले जाया जाता था।
जब्ती और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने मौके से केमिकल से भरे 5 प्लास्टिक ड्रम, एक पिकअप वाहन और संबंधित टैंकर को जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गौरतलब है कि हाईवे के किनारे रात्रि में खड़े टैंकरों से चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार है जब पुलिस ने मौके पर ही पूरी गैंग को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया केमिकल कहां बेचा जाता था और इस गिरोह से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang stealing chemicals from tankers on highway exposed, three accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gang stealing chemicals from tankers on highway exposed, three accused arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved