• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांदीकुई में ज्वैलर्स दुकानों में नकबजनी का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार

Fraud exposed in jewelers shops in Bandikui, one vicious arrested - Dausa News in Hindi

दौसा। बांदीकुई में बडियाल रोड पर ज्वैलर्स व अन्य दूकानों के शटर तोडकर नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नकबजन को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि बडियाल रोड पर दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को तीन ज्वैलर्स की दुकान व एक अन्य दुकान का शटर तोडकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। नकबजी की वारदात को गम्भीरता से लेकर घटनास्थल से निकलने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर अज्ञात आरोपी का रूट चार्ट तैयार किया गया। अलवर, भरतपुर व दौसा जिले के अपराधियो का डाटा संकलित कर गतिविधियों की निगरानी करते हुए साइबर सैल की तकनीकी सहायता से नकबजन डालचन्द उर्फ डालू पुत्र निहाल सिंह मनिहार निवासी गुर्जर मौहल्ला बरखेडा साद थाना नगर जिला डीग को चिन्हित किया गया। थाना बांदीकुई टीम व डीएसटी टीम द्वारा बसवा रेलवे स्टेशन से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से चोरी के माल की बरामदी के प्रयास एवं आस पास के क्षेत्र में पूर्व में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
तरीका ए वारदात : आरोपी ने अब तक अधिकांश वारदातें रेलवे लाईन के आस पास ही की हैं। आरोपी अपने ठिकाने से ट्रेन में बैठकर बडे कस्बो में पहुंचता है व दिन में घूम फिर कर रैकी कर दुकानों व सीसीटीवी कैमरों को चिन्हित करता है। रात्रि में स्टेशन पर ही सोता है व मौका लगते ही सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए चिन्हित की गई दुकानों के शटर को लोहे की रॉड की सहायता से तोडकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देता है व रेलवे लाईन से ही पैदल निकल कर स्टेशन से ही ट्रेन पकड लेता है। चोरी के माल को अपने गांव में आस पास बेच देता है। दुकान में यदि सीसीटीवी कैमरे लगे होता है उसका डीवीआर तोडकर ले जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fraud exposed in jewelers shops in Bandikui, one vicious arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fraud, exposed, jewelers, shops, bandikui, vicious arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved