• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास, शिक्षा को मिली नई मजबूती

Foundation Stone Laid for New Government Upper Primary School Building in Kanpura, Giving a New Boost to Education - Dausa News in Hindi

दौसा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कानपुरा के नव स्वीकृत विद्यालय भवन का शिलान्यास समारोह रविवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगमोहन मीणा, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नरसी राम रहे। अध्यक्षता कानपुरा सरपंच आरती महेंद्र मीणा ने की।

मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चांदी के मुकुट एवं 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मीणा ने कहा कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है। कानपुरा गांव में लंबे समय से विद्यालय भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। राज्य सरकार से प्रयास कर एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कराया गया है, जिससे अब बच्चों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। इस दौरान तनिष्क मीणा, पार्षद सनी खान, पार्षद पूरण सैनी, फैली राम मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी बनवारी बड़ागांव, सरपंच विजय बैरवा, रामजीलाल बैजवाडी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foundation Stone Laid for New Government Upper Primary School Building in Kanpura, Giving a New Boost to Education
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, school, foundation stone laying ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved