• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट : नाम वापसी का पहला असर, 7 प्रत्याशी हटे, अब 157 चुनावी मैदान में; बागियों को मनाने में जुटे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज

First impact of the withdrawal of nominations: 7 candidates have pulled out, leaving 157 in the electoral fray - Dausa News in Hindi

गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का मौका, इसके बाद साफ होगी नगर परिषद चुनाव की तस्वीर कमलेश आसीका। लालसोट
नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के साथ ही चुनावी समीकरण बदलने लगे हैं। बुधवार, 2 सितंबर को नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में से 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद चुनावी मैदान में 164 की बजाय अब 157 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
नाम वापस लेने वालों में वार्ड 6 से घनश्याम, वार्ड 19 से मंजू सैनी, वार्ड 21 से मोतीलाल सैनी एवं सुरजमल, वार्ड 22 से दिनेश कुमार सैनी, वार्ड 23 से नुपूर शर्मा तथा वार्ड 31 से कमलेश कुमार शर्मा शामिल हैं।
हालांकि चुनावी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया गुरुवार, 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहेंगे और किन वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय अथवा बहुकोणीय होगा।
बागियों को मनाने में जुटे दोनों दल
इधर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे बागी और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर तेज हो गया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं से लेकर शीर्ष पदाधिकारी तक नाराज दावेदारों से संपर्क कर उन्हें चुनावी मैदान से हटने के लिए समझाइश और मनुहार कर रहे हैं।
दोनों दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। अब सभी की निगाहें 3 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम समय सीमा पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने बागी प्रत्याशियों को मनाने में कितनी सफलता हासिल कर पाती हैं।
*दिव्यांग मतदाताओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प, जागरूकता रैली निकाली*

लालसोट। रामगढ़ पचवारा नगर पालिका चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
नगर पालिका रामगढ़ पचवारा में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा मतदान प्रक्रिया को उनके लिए अधिक सुगम बनाना रहा। इस दौरान स्वीप समन्वयक एवं व्याख्याता महेंद्र कुमार साहू ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रैंप, ब्रेल लिपि वाली डमी बैलेट शीट तथा सक्षम ऐप की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट अनमोल है और इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुनील सोयल एवं विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा ने दिव्यांग मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी सुनील सोयल ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत की अपनी ताकत है और मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान को सुगम बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। कार्यक्रम के बाद “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में व्याख्याता ओमप्रकाश मीणा, व्याख्याता जगदीश मीणा, गिर्राज महावर, समाज कल्याण विभाग के मनीष गुप्ता, पप्पूलाल मीणा, सुरेश पांचाल, विष्णु सैनी एवं अंकित सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
*मंडावरी में स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों व दिव्यांग मतदाताओं ने लिया अधिकाधिक मतदान का संकल्प*

लालसोट । मंडावरी नगर पालिका चुनाव-2026 के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्थानीय यूसीईईओ एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंडावरी के प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में विद्यालय के बालक-बालिकाओं के साथ दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी को अधिकाधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को उत्साह और धूमधाम से मनाने का संदेश दिया गया तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका मंडावरी के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा, बृजेश कुमार गौतम, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार शर्मा, शिक्षक गोपाललाल शर्मा, दिनेश गुप्ता एवं ईएलसी कार्यक्रम प्रभारी संदीप कुमार जांगिड़ उपस्थित रहे।
स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अविनाश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सैनी एवं सुनील कुमार शर्मा ने मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First impact of the withdrawal of nominations: 7 candidates have pulled out, leaving 157 in the electoral fray
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, first impact, withdrawal deadline, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved