• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांदीकुई के गुढ़ा कटला मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब, कई जगह देरी से शुरू हुआ मतदान

EVM broken at Gudha Katla polling center of Bandikui, voting started late at many places - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। बांदीकुई क्षेत्र में ईवीएम खराब हो गई। गुढा कटला के मतदान केंद्र 39 ईवीएम में खामी के चलते मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। जिले के कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ। सिकराय में भी यह शिकायत आई। जिले में सुबह 11 बजे तक दौसा में 21.15 प्रतिशत, बांदीकुई 27.25, महवा 22.89, लालसोट 21.74 व सिकराय विस में 21.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दौसा विस क्षेत्र में 51413, बांदीकुई 60375, महवा 50408 एवं लालसोट में 55460 तथा सिकराय क्षेत्र में 55727 लोगों ने वोट डाले जा चुके थे। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने कहा कि कुछ बूथों पर देरी से मतदान शुरू हुआ है, लेकिन वहां सुचारू मतदान कर दिया गया है। कहीं मशीन में गड़बड़ी आई है तो उसे बदल दिया गया है और मॉक पोल शुरू कर तय समय पर मतदान किया गया है। पीजी कॉलेज के भाग संख्या 104 व अन्य बूथों पर मतदान धीमी गति से कराने की शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी पहुंचे और उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को गौर से देखा तथा मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांति भंग व हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान वेब कास्टिंग कराई जा रही है। संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में निगरानी के लिए मोबाइल पार्टियां घूम रही है। उन्होंने कहा कि झूठी सूचना भी लोग दे रहे हैं। ऐसे फेक कॉल करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-EVM broken at Gudha Katla polling center of Bandikui, voting started late at many places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, evm, bandikui, gudha katla polling station, defect, 39 evms, long queue, voting delay, sikrai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved