• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण विकास रथ अभियान के तहत दौलतपुरा में संध्या रात्रि चौपाल आयोजित

Evening Chaupal Organized in Daulatpura Under the Rural Development Rath Campaign - Dausa News in Hindi

लालसोट/दौसा। पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत दौलतपुरा में ग्रामीण विकास रथ अभियान के अंतर्गत संध्या रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर दौसा डॉक्टर सौम्या झा की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों से संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत दौलतपुरा से कुल 43 परिवाद एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, विद्युत, कृषि विभाग सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को नियमानुसार दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्राप्त परिवादों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी शिकायतों की एकीकृत सूची भी तैयार की गई।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी लालसोट विजेन्द्र कुमार मीणा, तहसीलदार सीमा गुनावत, विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा सहित विभिन्न जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का लालसोट में भव्य स्वागत
लालसोट।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग के रविवार को लालसोट आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पार्टी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को प्राथमिकता दें।
प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता दलित एवं वंचित वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराने का कार्य करें। उन्होंने संगठन विस्तार पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दौसा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राममनोहर बैरवा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर बलराम बैरवा, श्यामलाल बैरवा, मन्नालाल बैरवा, जोहरीलाल पहाड़िया, हीरालाल मीणा, गुदमल, जगमोहन मालिया, मीठालाल बैरवा, रामखिलाड़ी बैरवा, शिवपाल बैरवा, प्रेमप्रकाश, नरसीलाल, भूराराम सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
18 मई को मेंटिनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
लालसोट।
220 केवी जीएसएस लालसोट से निकलने वाली 33 केवी कोलीवाड़ा लाइन पर 18 मई 2026 को मेंटिनेंस एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी कोलीवाड़ा लाइन से जुड़े सभी 33/11 केवी सब स्टेशनों सलेमपुरा एवं कोलीवाड़ा से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई प्रातः 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त 11 केवी रीको फीडर की विद्युत आपूर्ति भी मेंटिनेंस कार्य के कारण प्रातः 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता राधेश्याम मीणा ने दी।

गंडलाई नदी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान, अवैध हथकढ़ शराब के अड्डे पर छापा
-2500 लीटर वाश नष्ट, शराब बनाने के उपकरण जब्त, माफिया मौके से फरार
लालसोट।
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गंडलाई नदी क्षेत्र में संचालित देशी हथकढ़ शराब के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नदी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को मौके पर बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री और उपकरण मिले। कार्रवाई के दौरान करीब 2500 लीटर वाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही ड्रमों में भरी अवैध शराब को भी बहाकर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब माफिया से जुड़े लोग मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण, ड्रम एवं अन्य सामग्री जब्त कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है तथा उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Evening Chaupal Organized in Daulatpura Under the Rural Development Rath Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa rural development camp, daualtpura night chaupal, government scheme awareness rajasthan, nihar chand meghwal lalsoat, bjp sc morcha rajasthan, power shutdown lalsot 18 may, 33 kv maintenance rajasthan, illegal liquor raid gandalai river, ramgarh pachwara police action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved