• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोर

Emphasis on strengthening the organization among workers in the District Congress Committee meeting - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में खान भांकरी रोड पर हुई। बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के कई दौरे किए, लेकिन दौसा के कार्यकर्ताओं जैसा जुनून नहीं देखा।यहां के कार्यकर्ताओं का हौसला मजबूत है। बूथ इकाई से लेकर मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी यहां मौजूद हैं, इससे अंदाजा लग लगा सकते हैं कि यहां कांग्रेस बहुत मजबूत है। इस मजबूती को बनाए रखने वाले जिलाध्यक्ष, सांसद मुरारीलाल मीणा और पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने इतनी मजबूत टीम खड़ी की है। सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि दौसा में लगातार कांग्रेस ने जीत हासिल की। ये जीत हमारे बूथ, इकाई, मंडल ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सबसे बड़ी बात यह है कि जनरल सीट पर एक अनुसूचित जाति के उमीदवार को विधायक का टिकट दिया मतदाताओं ओर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विजय दिलाई। संगठनात्मक मजबूती के लिए समय समय पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यहां आकर मीटिंग करते रहेंगे तो निश्चित ही कार्यकर्ता और भी मजबूती से फील्ड में रह कर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि दौसा में कांग्रेस का कार्यकर्ता इस बात का इंतजार नहीं करता कि किसी को कोई पद मिले। बिना स्वार्थ के पार्टी के लगा रहता है। जमीनी स्तर पर हमेशा ईमानदारी से काम करता है। इसलिए कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत हासिल होती है। संगठन मजबूती के लिए संगठन विस्तार करने का सुझाव देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी किसी कारणवश कार्य करने में असमर्थ है या वरिष्ठ होने के कारण स्वास्थ ठीक नहीं रहता तो अन्य कार्यकर्ता को उनके साथ लगाया जा सकता है। नेशनल कॉर्डिनेटर भरतलाल तुंगड, पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह, प्रभारी महासचिव राजपाल शर्मा, पूर्व मंत्री परसादीलाल मीणा, पूर्व विधायक जीआर खटाणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया। खेमराज मीणा, लटूरमल सैनी रामहरि मीणा, प्रधान प्रहलाद मीणा, दिनेश मीणा, जयंत मीणा, महेश डोलिका, शिवराम मीणा, राजेश शर्मा, हंसराज गुर्जर, कैलाश बैरवा, रामेश्वर मीणा, खैराती लाल बैरवा, सीताराम पूर्विया, रामेश्वर प्रसाद बंसीवाल, शरद नागर, जगदीश मीणा, रामजीलाल सैनी, धन्नालाल बैरवा, जगदीश पोटर, रामनाथ राजोरिया, अमरसिंह प्रजापत, विजेंद्र गुर्जर, विजेंद्र डोई, महिला जिला अध्यक्ष रुक्मणी गुप्ता, जगदीश मीणा, अनीता मीणा, राजेश देवी, पदम कसाना, गुमान सिंह, नेतराम बैरवा, दीपक पुरोहित, बाबूलाल प्रजापत, ताराचंद सोनिया, किशोरी लाल, बनवारी लाल, सरपंच रामधन वेद, रामरतन पटेल, सीताराम मीणा, रईस खान, जगदीश प्रसाद, कप्तान डोई, रमेश गोठवाल, प्रवक्ता मुकेश राणा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emphasis on strengthening the organization among workers in the District Congress Committee meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, district congress committee, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved