• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला

Effigy of Prime Minister Narendra Modi burnt in protest against freezing of Congress bank accounts - Dausa News in Hindi

दौसा । कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सोमनाथ सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि देश में विपक्ष को खत्म करने के लिए बीजेपी के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए हैं। ये बैंक खाते ही नही लोकतंत्र को ही फ्रीज किया जा रहा है, जो असंवैधानिक है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव करतार सिंह माल ने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर मोदी देश में लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हैं।
चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश है। जिसका जवाब देश की जनता लोकसभा चुनाव में देगी।
विरोध प्रदर्शन में विधायक मुरारी लाल मीणा, जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड, लालसोट प्रधान नाथूलाल मीना, पूर्व प्रधान डीसी बैरवा, मक्खन डोई, धनराज मीना, प्रकाश डागोलाई मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Effigy of Prime Minister Narendra Modi burnt in protest against freezing of Congress bank accounts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: effigy of prime minister narendra modi burnt, in protest, against freezing of congress bank accounts, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved