• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल के आह्वान पर नशा मुक्ति एवं जन चेतना रैली का आयोजन

Drug De-addiction and Public Awareness Rally Organized at the Governor Call - Dausa News in Hindi

महवा। राज्यपाल के आह्वान पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय नशा मुक्ति एवं जन चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महवा में रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला ऑर्गेनाइजर स्काउट सोनू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका से प्रारंभ होकर मेन मार्केट में होकर निकली गई और स्काउट कार्यालय पर ,जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान रोवर-रेंजर एवं स्काउट-गाइड ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार शर्मा व जिला ट्रेनिंग काउंसलर सुभाष शर्मा, महवा ब्लॉक लीडर मनीष सैनी, मंडावर ब्लॉक लीडर अजय मीणा ब्लॉक रेंजर लीडर दीक्षा पारीक सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drug De-addiction and Public Awareness Rally Organized at the Governor Call
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drug de-addiction, public awareness, rally organized, governor call, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved