|
दौसा। नेहरू युवा केंद्र माय भारत दौसा के तत्वावधान में राजेश पायलेट स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने कबड्डी, रस्साकशी, 200 मीटर दौड़ और 100 मीटर दौड़ जैसे खेलों में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कबड्डी में लालसोट ब्लॉक की लड़कों की टीम ने बाजी मारी, जबकि रस्साकशी में लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
दौड़ स्पर्धाओं में अव्वल :
100 मीटर दौड़ : लड़कियों में तनिष्का मीना (लालसोट)। लड़कों में अवनीश शर्मा (रामगढ़ पचवारा)।
200 मीटर दौड़ : लड़कियों में सुलोचना गुर्जर (रामगढ़ पचवारा)। लड़कों में रामकेश सैनी (सिकराय)।
अतिथियों का संदेश : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने युवाओं को साइबर क्राइम से बचाव, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, और फिट इंडिया अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल भावना को बनाए रखने का भी संदेश दिया।
निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों की टीम शामिल रही। कार्यक्रम में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य बलराम बैरवा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने युवाओं में खेल के प्रति जोश और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया।
पुनर्मिलन का संगम भी महाकुंभ, अपनों से मिले 20 हजार से ज्यादा लोग
दिल्ली में AAP की हार का असर : नतीजों के 7 दिन बाद 3 पार्षद BJP में शामिल
लगातार तीसरे सप्ताह भारत के 'विदेशी मुद्रा भंडार' में उछाल, बढ़कर हुआ 638 बिलियन डॉलर
Daily Horoscope