• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक

District Election Officer holds meeting with cell in-charges regarding preparations for the 2026 Panchayati Raj General Elections - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रारंभिक तैयारी को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों की तय जिम्मेदारियों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संचालन प्रकोष्ठ, निर्वाचन अनुभाग, लेखा प्रकोष्ठ, क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केंद्र प्रकोष्ठ, न्याय एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मतदान दल गठन प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता, रूट चार्ट चेक प्रकोष्ठ, यातायात प्रकोष्ठ, वेयरहाउस प्रभारी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, चुनाव भंडारण प्रकोष्ठ, रसद प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, कंप्यूटर व्यवस्था प्रकोष्ठ, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए प्रकोष्ठ प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लालसोट एडीएम मनमोहन मीणा सहित समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Election Officer holds meeting with cell in-charges regarding preparations for the 2026 Panchayati Raj General Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2026 panchayati raj general elections, panchayati raj general elections, district election, district election officer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved