• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैंथल सागर बांध की नहर खोलने को लेकर विवाद तेज, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Dispute intensifies over opening of the Santhal Sagar Dam canal; villagers submit memorandum to SDM - Dausa News in Hindi

दौसा। सैंथल उपखंड मुख्यालय पर नहरी अध्यक्षों सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल को ज्ञापन सौपा व सैंथल सागर बांध की नहर नहीं खोलने की मांग की।इस दौरान उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल ने सभी नहरी अध्यक्षों व ग्रामीणों के साथ एक वार्ता हुई। जिसमें नहरी अध्यक्षों के द्वारा ज्ञापन सौंप कर सैंथल सागर बांध की नहर नहीं खोलने के लिए मांग रखी। इस दौरान सभी सरपंचों ने इस वर्ष नहर नहीं खोलने का उपखंड अधिकारी से आग्रह किया तथा अगले वर्ष अच्छी बारिश होने पर नहर बिना ग्रामीणों के परमिशन खोलने का आग्रह किया। इस दौरान उपखंड मुख्यालय पर सैकड़ो लोगों के बीच तनातनी का माहौल रहा जिसमें बापी गांव के लोगों ने नहर खोलने की मांग रखी। जबकि सैंथल उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में 40 से 50 गांव आते हैं। इन सभी गांवों के लोग नहर नहीं खुलवाना चाहते हैं।
इस दौरान उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, कनिष्ठ अभियंता हेमलता मीणा मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की। उपखंड अधिकारी ने भी ग्रामीणों को समझाया कि सभी लोग आपस में शांति बनाए रखें और जो हाई कमान के द्वारा निर्णय लिया जाएगा वह सबके लिए उचित होगा।इस दौरान ग्रामीणों ने एक होकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चाहे मरना मंजूर है लेकिन नहर किसी भी सूरत में नहर नहीं खुलनी चाहिए।
इस दौरान जलदाय विभाग की सहायक अभियंता रेखा मीणा भी उपखंड मुख्यालय पर पहुंची और उपखंड अधिकारी से नहरी अध्यक्षों के साथ वार्ता की। सूचना पर दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा भी उपखंड कार्यालय पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute intensifies over opening of the Santhal Sagar Dam canal; villagers submit memorandum to SDM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dispute, intensifies, santhal sagar, dam, canal, sdm, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved