• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी के चयन पर विचार विमर्श

Discussion on selection of Lok Sabha candidate in the District Congress Committee meeting - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में आज चौधरी धर्मशाला में हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य एवं दौसा लोकसभा के कॉर्डिनेटर हेमसिंह शेखावत और डूंगरराम गेदर ने चुनाव में प्रत्याशी चयन पर विचार विमर्श किया। उन्होंने दौसा लोकसभा क्षेत्र के विधायक एवं हारे हुए प्रत्याशी, लोकसभा प्रत्याशी, समस्त पदाधिकारी, जिला कार्यकारणी ब्लाक अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान सभापति, उपसभापति एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से वन टू वन वार्ता की। इस दौरान लोकसभा में 10 दावेदारों द्वारा अपने बायोडेटा दिए गए। दौसा लोकसभा के कॉर्डिनेटर हेमसिंह शेखावत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस भी उम्मीदवार का चयन करे उसे पूरी कर्मठता से जिताना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राम मंदिर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन मर्यादो पुरुषोत्तम राम रामराज्य स्थापित करने आए थे, न कि मंदिर बनवाने। भगवान राम हम सभी के हैं, किसी एक व्यक्ति या पार्टी के नही हैं।
जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवार चयन में सुझाव लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया है। सभी ऐसे उम्मीदवार का चयन करें जिससे जीत हासिल हो। यदि हम लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो, विधानसभा चुनाव में हुई हार को जीत में परिवर्तित होने का एहसास होगा। बांदीकुई के पूर्व विधायक एवं पीसीसी उपाध्यक्ष जीआर खटाना ने कहा कि दौसा जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। अब अच्छे प्रत्याशी का चयन करने में हमें अहम भूमिका निभानी है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डूंगर राम गेदर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए नाम में से किसी एक का चयन होगा। सभी उस चयनित उम्मीदवार को जिताकर भेजें और कांग्रेस को मजबूत करें।
दौसा नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, रामनाथ राजोरिया, मंडल अध्यक्ष शरद नागर आदि कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र मीणा, आईटीएस फतेहसिंह मीणा, प्रधान प्रहलाद मीणा, संघटन मंत्री हंसराज गुर्जर, सुभाष घोसी, महेश डोलिका, खेमराज मीणा, दीपक पुरोहित, पूर्व प्रधान डी सी बैरवा, एडवोकेट पूनम गुर्जर, शीतल चौबे, पप्पीभाई, रामविलास शर्मा, खैरतीलाल सैनी, सरोज योगी, गोपाल सैनी, सलमान मंसूरी, तेजवाल लकवाल, मोहन माली, चंद्रमोहन मीणा, राकेश बैरवा, अतरसिंह पोसवाल, मुनेश मीणा, सी एल मीणा, शिवचरण मीणा, बांदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज बैरवा, जगदीश पोटर, रामेश्वर बैरवा, पदम कसाना, प्रवक्ता मुकेश राणा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion on selection of Lok Sabha candidate in the District Congress Committee meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, district congress committee, district president ramjilal od, lok sabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved