• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिडवाना की बेटी शिवानी शर्मा ने किया भारत का नाम रोशन, वियतनाम में प्रस्तुत किया शोध पत्र

Didwana daughter Shivani Sharma brought laurels to India by presenting research paper in Vietnam - Dausa News in Hindi

लालसोट। भारत स्काउट गाइड लालसोट की राज्यपाल अवॉर्डी रेंजर शिवानी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। डिडवाना ग्राम की इस प्रतिभाशाली बेटी ने वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित एशियाई सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (AsianSIL) के 10वें द्विवार्षिक सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर वैश्विक मंच पर भारत की युवा आवाज़ को सशक्त किया। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में दुनिया भर से आए 500 से अधिक शोध सारांशों में से केवल 88 पत्रों को प्रस्तुति हेतु चयनित किया गया था, जिनमें शिवानी का शोध पत्र भी शामिल था। यह उपलब्धि अपने आप में असाधारण है और भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। अहमदाबाद से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने अपने अनुभव को “अवास्तविक, सीख से भरा और जीवन का स्वर्णिम क्षण” बताया। उनका शोध पत्र “Rising Seas, Rising Threats: Tackling Maritime Crimes Fueled by Climate Change in the Indian Ocean” जलवायु परिवर्तन और समुद्री अपराधों के बीच बढ़ते संबंधों की गंभीर चुनौतियों पर केंद्रित था।
सम्मेलन में शिवानी ने जब भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, तो वहां उपस्थित विश्व-प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता, राजनयिक, पत्रकार, न्यायविद और विधि विशेषज्ञ उनकी गहन समझ और शोध दृष्टि से प्रभावित हुए। यह अनुभव शिवानी के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने उनके अंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का आत्मविश्वास और भी दृढ़ किया।
भारत स्काउट गाइड संगठन के माध्यम से सेवाभाव और नेतृत्व का संस्कार पाने वाली शिवानी ने बताया कि “यह अवसर न केवल मेरे लिए, बल्कि मेरे जैसे हर ग्रामीण छात्र के लिए संदेश है कि यदि संकल्प सच्चा हो, तो अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचना असंभव नहीं।”
इस गौरवमयी उपलब्धि पर युवा समिति अध्यक्ष हर्ष शर्मा, रेंजर प्रतिनिधि शिवानी सैनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, सीबीईओ सत्यनारायण मीना, सीबीईओ रामगढ़ पचवारा रामावतार मीना, बैजूपाड़ा सीबीईओ अंजना त्यागी, सीबीईओ शीला मीना, क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र साहू, गाइड कमिश्नर चेतना बंशीवाल, सोनिया व्यास और सुनीता वर्मा सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Didwana daughter Shivani Sharma brought laurels to India by presenting research paper in Vietnam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, shivani sharma, governor award-winning ranger, bharat scouts and guides, didwana village, research paper, 10th biennial conference of the asian society of international law, hanoi, vietnam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved