• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नानी बाई के मायरा की कथा में श्याम भक्त हुए भाव-विभोर

Devotees Overwhelmed with Emotion During the Story of Nani Bai Myra - Dausa News in Hindi

लालसोट । श्री खाटू श्याम सेवा समिति के सानिध्य में श्री श्याम मंदिर लालसोट के 19वें विशाल पाट उत्सव के द्वितीय दिन रात्रि को जैन नसिया, लालसोट में भव्य कथा आयोजन हुआ। कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज (रतलाम) ने नानी बाई के मायरा की कथा का जीवंत झांकियों के साथ भावपूर्ण वाचन किया। कथा में भक्त नरसी मेहता की भगवान के प्रति अटूट आस्था और स्वयं भगवान द्वारा गरीब भक्त की लाज बचाने की प्रेरक गाथा सुनकर श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर में बाबा का कोलकाता के पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे कैलाश पंडित एवं जीतू पंडित ने साकार रूप दिया। साथ ही 56 भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। बाबा पर इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक चली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा में उद्योगपति कमलेश बढ़ाया, सुभाष भीवाल, समाजसेवी सोनू बिनोरी, मनीष नाटाणी, हंसराज गुप्ता, रघु मिश्रा, अशोक गौतम, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक पंसारी, सुभाष ठाकुरिया, बाबू बुटेलिया, कमलेश डीडवाना, राजू चौधरी, महेश साहू, राजेश चौधरी, राहुल चौधरी, अर्पित गुप्ता, हैप्पी जोशी, रोहित बडेरा, विपिन अग्रवाल, मुकेश जोशी, विनोद गर्ग, प्रकाश जोशी, बबलू ठाकुरिया, धर्मेंद्र अग्रवाल, मुकेश बुटालिया, कृष्ण छिपा, गिरिराज साहू, धर्मेंद्र ठाकुरिया, जीतू बढ़ाया, शंभू चौंडियावास सहित अनेक श्याम भक्त एवं श्याम महिला मंडल की महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devotees Overwhelmed with Emotion During the Story of Nani Bai Myra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devotees, overwhelmed, emotion during, story nani bai myra, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved