• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भंडाना स्कूल के शिक्षक रामकरण शर्मा को बेड टच केस में पुलिस जांच के बिना ही सस्पेंड करने पर युवाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Demonstration of youth at the Collectorate on suspension of Bhandana School teacher Ramkaran Sharma without police investigation in bed touch case - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। भंडाना स्कूल में कार्यरत शिक्षक रामकरण शर्मा को बेड टच केस में पुलिस जांच कराए बिना ही सस्पेंड करने पर युवाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके विरोध जताया। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शिरीष शर्मा, अजय जैमन, रवि गंगावत, जितेंद्र शर्मा, मनीष लाटा, दीपक शर्मा ने कहाकि इस मामले में अधिकारियों द्वारा दबाव में आकर आनन फानन में शिक्षक को पुलिस जांच कराए बिना सीधे ही सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही उनको 24 घंटे से अधिक हवालात में बैठाकर रखा गया। पुलिस का यह कृत्य मानवीय पक्ष के अनुसार न्याय संगत नहीं है। शिक्षक के खिलाफ साजिश करने वाले तीनों अध्यापक-अध्यापिका पहले से ही ऐसे मामलों में विवादित रहे हैं। इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता पूर्व में अन्य विद्यालय में भी इसी प्रकार की घटना में संलिप्त रही है। इसी कारण उन्हें वर्तमान में भंडाना में लगाना पड़ा है। दूसरी अध्यापिका भी साथी अध्यापक के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा चुकी है। जिन्हें हाल ही में दोषमुक्त किया जाकर प्रमोशन दिया गया है। तीसरे अध्यापक ने 26 जनवरी के कार्यक्रम में स्टेज पर नहीं बुलाने से नाराज होकर रामकरण को धमकी दी थी। तीनों ने बदले की भावना से यह कृत्य किया है। पूर्व में ग्रामीणों द्वारा इन तीनों की शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है।
रामकरण शर्मा विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं इस विद्यालय में दे रहे हैं। पूरे सर्विस काल में अब तक कोई आरोप इन पर नहीं लगे हैं। उन्होंने इस केस की निष्पक्ष जांचकर तीनों दोषी शिक्षकों को हटाकर उचित दंड का प्रावधान करें। ताकि भविष्य में शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की साजिश को अंजाम न दे सकें। विद्यार्थियों को भी इनके कुचक्र में फंसने से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of youth at the Collectorate on suspension of Bhandana School teacher Ramkaran Sharma without police investigation in bed touch case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, youth, protest, collectorate, suspension, ramkaran sharma, teacher, bhandana school, police investigation, bed touch case, memorandum, collector, impartial investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved